काम की बात: गुरुग्राम में 2 महीने बंद रहेंगे ये दो रास्ते, घर से बाहर निकलने से पहले देख लें नई ट्रैफिक एडवाइजरी

गुरुग्राम, पीटीआई
Follow us on Google News
share

Gurugram Traffic Advisory : गुरुग्राम में रहने वाले और गुरुग्राम आने-जाने वालों के लिए जरूरी खबर है। ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर निर्माण कार्य के चलते मानेसर के सेक्टर 99A में दो मुख्य सड़कों को दो महीने के लिए बंद करने की घोषणा की है। दोनों सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है। 

गुरुग्राम में 2 महीने बंद रहेंगे ये दो रास्ते, घर से बाहर निकलने से पहले देख लें नई ट्रैफिक एडवाइजरी

अगर आप गुरुग्राम के मानेसर इलाके या सेक्टर 99A की ओर आवाजाही करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने घोषणा की है कि सड़क निर्माण कार्य के चलते सेक्टर 99A की दो प्रमुख सड़कों को अगले दो महीनों के लिए बंद कर दिया गया है। वाहन चालकों को जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

क्यों बंद हैं रास्ते?

दरअसल, PHC गढ़ी से लेकर परीना कोबन रेजिडेंसी के पास GMDA रोड तक करीब 1.8 किलोमीटर लंबी सड़क के पुनर्निर्माण का काम किया जाना है। इस काम को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू किया है।

दो चरणों में होगा काम

ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सड़क पुनर्निर्माण का यह काम दो अलग-अलग फेज में पूरा किया जाएगा। इसे पूरा होने में दो महीने का वक्त लगेगा।

पहला फेज (1 मई से 30 मई): पहले फेज का काम PHC गढ़ी से MR गार्डन तक चलेगा। इस दौरान गढ़ी से बसई की ओर जाने वाले वाहनों को गोपालपुर के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।

दूसरा फेज (1 जून से 30 जून): वहीं, दूसरे फेज का काम MR गार्डन से परीना कोबन रेजिडेंसी तक चलेगा। इस अवधि में गढ़ी से द्वारका की ओर जाने वाले वाहनों को पारेना कोबन रेजिडेंसी के पीछे वाले रास्ते से निकाला जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस की वाहन चालकों से अपील

● कृपया अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें

● जाम और देरी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें

● सड़क पर लगे साइनेज और ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें

● निर्माण कार्य के दौरान डायवर्जन योजना में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का सहयोग करें

● आपका धैर्य पूरे सेक्टर 99A समुदाय के लिए एक सुरक्षित और मजबूत सड़क बनाने में मदद करेगा

● ट्रैफिक संबंधी किसी भी सहायता के लिए: डायल करें 112 | हेल्पलाइन 1095 पर संपर्क करें

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।