Hindi Newsएनसीआर NewsGurugram traffic advisory dwarka expressway to daulatabad flyover road closed till 20th feb know alternative routes
गुरुग्राम में 20 फरवरी तक बंद रहेगा यह रास्ता, परेशानी से बचने को जानें नए रूट

गुरुग्राम में 20 फरवरी तक बंद रहेगा यह रास्ता, परेशानी से बचने को जानें नए रूट

संक्षेप:

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे से दौलताबाद फ्लाईओवर की ओर जाने वाले रास्ते को 20 फरवरी तक पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इस मार्ग पर सड़क के दोनों ओर निर्माण कार्य चल रहा है। भारी मशीन और सामग्री की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

Jan 09, 2026 03:32 pm ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे से दौलताबाद फ्लाईओवर की ओर जाने वाले रास्ते को 20 फरवरी तक पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इस मार्ग पर सड़क के दोनों ओर निर्माण कार्य चल रहा है। भारी मशीन और सामग्री की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

द्वारका एक्सप्रेसवे के रास्ते गुरुग्राम शहर के मुख्य बाजारों, बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन की ओर जाने वालों को डायवर्जन का पालन करना होगा।

ये भी पढ़ें:द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगी 10 सड़कें, इन सेक्टरों और सोसाइटियों को होगा लाभ

प्रकाशपुरी मंदिर मार्ग : एक्सप्रेसवे से प्रकाशपुरी मंदिर होकर राजेंद्र पार्क की ओर निकल सकते हैं।

धनवापुर अंडरपास : रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री धनवापुर अंडरपास के रास्ते से निकलें।

सेक्टर-9 मार्ग : शहर के आंतरिक हिस्सों में जाने के लिए सेक्टर-9 की मुख्य सड़क का इस्तेमाल करें। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, निर्माणाधीन सड़क पर यातायात जारी रहने से हादसों का खतरा बना रहता है। विशेषकर रात के समय लो विजिबिलिटी और भारी वाहनों की आवाजाही को देखते हुए मार्ग को बंद रखा गया है।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में वाटिका चौक पर बनेगा क्लोवरलीफ, दो एक्सप्रेसवे आपस में जुड़ेंगे

झाड़सा से सेशन हाउस जाने वाला रास्ता बंद

वहीं, गुरुग्राम के झाड़सा और सेशन हाउस रोड की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। नगर निगम (एमजीसी) द्वारा सेशन हाउस रेड लाइट पर सीवर लाइन के निर्माण कार्य के कारण इस मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता को परेशानी से बचाने के लिए नई एडवाईजरी जारी की है।

इन रास्तों से होकर जाएं

झाड़सा के रास्ते पटवारघर के सामने से सेशन हाउस जाने वाला मुख्य सड़क मार्ग निर्माण कार्य के चलते बंद रहेगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी सेशन हाउस रेड लाइट से झाड़सा की ओर आने वाली सड़क खुली रहेगी। यदि सेशन हाउस रोड, पुलिस लाइन या पटेल नगर की ओर जाना हो तो पटवारघर के सामने वाली सड़क से तिराहे पर पहुंचें, वहां से दाईं ओर मुड़कर मोर चौक की तरफ जाएं। अग्रवाल धर्मशाला चौक से होते हुए महावीर चौक पहुंचें। महावीर चौक से यू-टर्न लें और सिविल अस्पताल से आगे बढ़ें। इसके बाद बाईं ओर मुड़कर सेशन हाउस रोड, पुलिस लाइन और पटेल नगर की ओर जा सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, जैसे ही वर्तमान हिस्से का काम पूरा होगा, उसके बाद सेशन हाउस रेड लाइट के रास्ते झाड़सा की ओर जाने वाली सड़क पर भी निर्माण शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:नमो भारत ट्रेन और मेट्रो एक ही स्थान पर मिलेंगी, गुरुग्राम में बनेगा बड़ा जंक्शन
Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।