गुरुग्राम के इन 9 सेक्टरों के लिए गुड न्यूज! GMDA ने बनाई सीवर सिस्टम सुधारने की योजना

हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम शहर के सीवर सिस्टम में जल्द सुधार देखने को मिल सकता है। जीएमडीए ने करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से पहले नौ सेक्टरों में सीवर सिस्टम ठीक करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए टेंडर तैयार कर लिया गया है।

Gurugram, India-October 12, 2026: A woman pushes a stalled two-wheeler across a waterlogged stretch after heavy rainfall on the sector-10 road near Shri Shri 1008 Baba Ratan Das Prachin Mandir, in Gurugram, India, on Monday, 12 October 2026.
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने शहर के नौ सेक्टरों में सीवर प्रणाली को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है।

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने मिलेनियम सिटी के नौ सेक्टरों में सीवर प्रणाली को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत करीब 10 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। इसे मंजूरी के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर जारी किया जाएगा।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टर-81 से लेकर सेक्टर-87 तक सीवर लाइन डाली थी। इसमें 16 जगह ऐसी हैं, जहां पर जमीन अधिग्रहण विवाद के चलते करीब डेढ़ किमी हिस्से में सीवर लाइन नहीं डाली जा सकी है। इस वजह से करीब 15 साल से इन सेक्टरों में सीवर लाइन शुरू नहीं हो सकी है। शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी की अध्यक्षता में पिछले साल इस विवाद को सुलझाने को लेकर बैठक हुई थी। इसमें फैसला हुआ कि बची सीवर लाइन को जीएमडीए डालेगा। जमीन अधिग्रहण विवाद नहीं सुलझने पर जीएमडीए ने फैसला लिया कि इस सीवर लाइन को फिलहाल सड़क के नीचे डाला जाएगा।

यह हो रही दिक्कत

इन सेक्टरों के आसपास लगते गांवों का गंदा पानी अधूरी सीवर लाइन में डाला जा रहा है। अब यह पाइप लाइन पूरी तरह से भर चुकी है, जिस वजह से सड़कों पर गंदा पानी निकलने लगा है। इससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है और सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है। इस स्थिति को देखते हुए जीएमडीए ने सड़क के नीचे से नई सीवर लाइन डालने की योजना बनाई है।

सीवर लाइन सफाई की योजना हो रही तैयार

मिलेनियम सिटी की तीन मुख्य सड़कों से निकल रही सीवर लाइन की सफाई की योजना जीएमडीए ने तैयार की है। सेक्टर-49-50, सेक्टर-65-66 और सेक्टर-66-67 की मुख्य सड़क पर 900 और 1200 एमएम की सीवर लाइन की सफाई होगी। सेक्टर-49-50 की मुख्य सड़क पर सीवर लाइन की सफाई को लेकर करीब 64 लाख रुपये की लागत आएगी।

हेमंत यादव, मुख्य अभियंता, जीएमडीए, ''सेक्टर-81 से लेकर सेक्टर-87 तक सीवर लाइन की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। इसको लेकर टेंडर तैयार कर लिया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी की मंजूरी के बाद इस टेंडर को जारी कर दिया जाएगा।''

धूल नियंत्रित करने के उपाय बताए

वहीं गुरुग्राम में मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम अभियान के तहत निगम ने एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें निगम के ठेकेदारों और जूनियर इंजीनियरों को सड़क निर्माण, मरम्मत और रखरखाव के दौरान उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने के उपायों की जानकारी दी गई। सेक्टर-10 स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पर्यावरण मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना रहा। विशेषज्ञों ने बताया कि सड़क किनारे बिखरी सामग्री, खस्ताहाल पटरियों और उपयोगिता कार्यों के बाद सड़कों की सही बहाली न होने से धूल उड़ती है। कार्यशाला में सड़कों की मरम्मत और धूल नियंत्रण के अन्य उपायों को धरातल पर उतारने पर विशेष जोर दिया गया।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News , CJP Protest Live और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsगुरुग्राम के इन 9 सेक्टरों के लिए गुड न्यूज! GMDA सुधारेग सीवर सिस्टम