Hindi Newsएनसीआर Newsgurugram thar stunt urinated with open door both accused arrested
गुरुग्राम में थार से खतरनाक स्टंट, दरवाजा खोल करने लगा पेशाब; VIDEO वायरल

गुरुग्राम में थार से खतरनाक स्टंट, दरवाजा खोल करने लगा पेशाब; VIDEO वायरल

संक्षेप:

गुरुग्राम में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने थार से स्टंट को नए लेवल पर पहुंचा दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक थार को लापरवाही के साथ स्टंट मारते हुए चला रहा है और युवक उसी थार का दरवाजा खोलकर पेशाब करता हुआ दिखाई दे रहा है।

Sat, 25 Oct 2025 11:41 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने थार से स्टंट को नए लेवल पर पहुंचा दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक थार को लापरवाही के साथ स्टंट मारते हुए चला रहा है और एक युवक उसी थार का दरवाजा खोलकर पेशाब करता हुआ दिखाई दे रहा है। स्टंट और पेशाब करने के दौरान पीछे चल रही कार से किसी ने वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डाल दिया। पुलिस ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि स्टंट के दौरान थार मोहित चला रहा था और थार का दरवाजा खोलकर पेशाब करने वाला शख्स अनुज था। पुलिस नो दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों युवक हरियाणा के झज्जर के रहने वाले हैं।

इस घटना को लेकर जानकारी देते हुए गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि कार मोहित की थी। पुलिस ने बताया कि मोहित लापरवाही ससे गाड़ी चला रहा था। इस दौरान अनुज ने शर्मनाक हरकत करते हुए चलती थार से दरवाजा खोलकर सड़क पर पेशाब किया।

पुलिस ने बताया कि मोहित पर एक मर्डर का केस दर्ज है। पुलिस ने बताया कि मोहित पर मर्डर के साथ ही झगड़ा करने के दो केस और आर्म्स एक्ट के तहत रोहतक में भी एक केस दर्ज है। पुलिस ने बताया कि उसको एक बार जेल भी भेजा जा चुका है। साल 2022 में उसे जमानत पर रिहा किया गया था।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।