Hindi Newsएनसीआर NewsGurugram six rural roads will be made pothole-free
गुरुग्राम जिले की इन 6 ग्रामीण सड़कों की संवरेगी सूरत, 5 करोड़ रुपए खर्च कर बनेंगी चकाचक

गुरुग्राम जिले की इन 6 ग्रामीण सड़कों की संवरेगी सूरत, 5 करोड़ रुपए खर्च कर बनेंगी चकाचक

संक्षेप:

गुरुग्राम शहर की तरह अब ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की सूरत बदली जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाली ग्रामीण सड़कों को इस वर्ष के अंत तक जीर्णोद्धार होगा। चयनित सड़कों के गड्ढा मुक्त होने से क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिलेगा। 

Jan 18, 2026 01:58 pm ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम शहर की तरह अब ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की सूरत बदली जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाली ग्रामीण सड़कों को इस वर्ष के अंत तक जीर्णोद्धार होगा। चयनित सड़कों के गड्ढा मुक्त होने से क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिलेगा। पीडब्ल्यूडी की ओर से 15 किलोमीटर सड़क की मरम्मत कार्य पर पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिन पर काम शुरू हो चुके हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सड़कों के रखरखाव, मरम्मत, निर्माण, चौड़ीकरण और पैचवर्क के कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं। निर्माण सामग्री की नियमित सैंपलिंग और लैब जांच की जाती है। कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई और ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। सड़कों का निर्माण, रोड सेफ्टी ऑडिट और सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है। धुंध और कम दृश्यता के दौरान दुर्घटनाएं रोकने के लिए सड़कों पर सफेद पट्टियां लगाई जाएगी। स्कूल सेफ्टी के तहत संकेतक, रोड मार्किंग और चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:नए गुरुग्राम पर EDC बढ़ने से पड़ेगा सबसे अधिक असर, देखें कितनी हुई वृद्धि

इन क्षेत्रों की सड़कों की मरम्मत होगी

हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम जिले की छह ग्रामीण सड़कों की मरम्मत के लिए स्वीकृति दे दी हैं। इनमें बीपीडीएस रोड लाला खेरली चौपाल तक 260 मीटर रोड, फरीदाबाद रोड बलोला जाने वाली सड़क तीन किलोमीटर, निमोट घंघोला से सतलाका तक 450 मीटर लंबी सड़क बनेगी। गुरुग्राम-अलवर मार्ग से सोहना होकर दौला तक 4.70 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी। ये सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त हैं। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। लोक निर्माण विभाग की ओर से पांच करोड़ रुपये की लागत से सड़कों की हालत सुधारगा। इसको लेकर ठेका जारी कर दिया गया है। ग्रामीण जितेंद्र सिंह ने बताया कि कई बार अधिकारियों और स्थानीय नेताओं से गुहार लगाई थी, फिर भी समस्या जस की तस रही।

चरणदीप राणा, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग, ''ग्रामीण इलाकों की छह सड़कों की स्वीकृति मिलने के साथ ही पांच करोड़ रुपये स्वीकृत मिल चुकी है। चयनित सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया। एक साल में सभी सड़कों पर मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा।''

ये भी पढ़ें:द्वारका एक्सप्रेसवे से सटे गुरुग्राम के 35 सेक्टरों तक चलेंगी बसें? क्या प्लान
Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।