Hindi Newsएनसीआर Newsgurugram sector-21 residents faces drinking water supply shortage for past 3 days
‘पानी चलवा दो... आत्महत्या को मजबूर मत करो’; गुरुग्राम के इस पॉश सेक्टर में 3 दिन से नहीं आ रहा पानी

‘पानी चलवा दो... आत्महत्या को मजबूर मत करो’; गुरुग्राम के इस पॉश सेक्टर में 3 दिन से नहीं आ रहा पानी

संक्षेप:

साइबर सिटी गुरुग्राम का पॉश इलाका कहा जाने वाला सेक्टर-21 पेयजल किल्लत से जूझ रहा है। पिछले तीन दिनों से सेक्टर में पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। इसके चलते यहां रहने वाले सैकड़ों परिवार मजबूरन पानी के टैंकरों पर आश्रित हो गए हैं। 

Dec 15, 2025 07:01 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

साइबर सिटी गुरुग्राम का पॉश इलाका कहा जाने वाला सेक्टर-21 पेयजल किल्लत से जूझ रहा है। पिछले तीन दिनों से सेक्टर में पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। इसके चलते यहां रहने वाले सैकड़ों परिवार मजबूरन पानी के टैंकरों पर आश्रित हो गए हैं। स्थानीय निवासियों का धैर्य जवाब दे रहा है और उन्होंने सोशल मीडिया व आरडब्ल्यूए ग्रुप्स के माध्यम से प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो लोग आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर होंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सेक्टर-21 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष प्रकाश लंबा और यूनाइटेड गुरुग्राम आरडब्ल्यूए ने नगर निगम और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रकाश लंबा का कहना है कि समस्या के बारे में लगातार शिकायतें दी जा रही हैं, लेकिन अधिकारी कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सर्दियों में भी उन्हें प्राइवेट टैंकर संचालकों को मोटी रकम देनी पड़ रही है। सोशल मीडिया पर लोग अपनी पीड़ा साझा कर रहे हैं। एक निवासी ने भावुक होते हुए लिखा, पानी चलवा दो... आत्महत्या करने पर मजबूर मत करो, स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है। वहीं, कुछ निवासियों ने कहा कि अधिकारियों का इस तरह परेशान करना बिल्कुल अच्छी बात नहीं है।

लोग पानी के लिए तरसे

सेक्टर के अलग-अलग पॉकेट्स और मकानों में पानी की सप्लाई का नामोनिशान नहीं है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार मकान नंबर 1545, 1555, 1527, 1506, 1565, 1522 और 1456 में पिछले तीन दिनों से सप्लाई जीरो है। पॉकेट-बी के मकान नंबर 1203 और पॉकेट-सी के मकान नंबर 1136 के निवासियों ने भी पानी न आने की पुष्टि की है। नई पाइप लाइन में भी अब तक पानी नहीं पहुंचाया गया है।

दावों की पोल खुली

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सुबह के समय जब मोटर चलाई जाती है, तो 40 मिनट तक चलने के बाद भी नलों से पानी की एक बूंद नहीं टपकती। हैरानी की बात यह है कि टंकी ऑपरेटर सप्लाई ऑन होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। समस्या को बढ़ता देख आरडब्ल्यूए ने निवासियों से आपसी सहयोग की अपील भी की है। लोग ग्रुप में मैसेज भेज रहे हैं।

विजय ढाका, मुख्य अभियंता, नगर निगम, गुरुग्राम, ''सेक्टर-21 के घरों में पेयजल की आपूर्ति क्यों नहीं हो रही है, इसका पता करवाया जाएगा। संबंधित अधिकारी को समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।