अपराधियों की संपत्ति पर गुरुग्राम पुलिस का एक्शन, अवैध मंडी पर चला बुलडोजर

Krishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share

गुरुग्राम पुलिस ने शनिवार को सेक्टर-37 में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 खूंखार अपराधियों की ओर से सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए मार्केट को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। 

अपराधियों की संपत्ति पर गुरुग्राम पुलिस का एक्शन, अवैध मंडी पर चला बुलडोजर

गुरुग्राम पुलिस ने अपराधियों और भूमि माफियाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए शनिवार को सेक्टर-37 में एक विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हत्या और लूट जैसे संगीन अपराधों में शामिल 3 कुख्यात की ओर से सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई मंडी और मीट मार्केट को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। क्राइम यूनिट सेक्टर-40 और संबंधित विभागों के आपसी तालमेल से हुई इस अचानक कार्रवाई से हड़कंप मच गया। ये अपराधी पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं। प्रशासन ने आम जनता को किसी भी विवादित संपत्ति को खरीदने से बचने की सलाह दी है।

मंडी और मीट मार्केट को बुलडोजर से किया जमींदोज

पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के अवैध निर्माण तोड़ने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। पुलिस ने यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर की। पुलिस की ओर से शनिवार को सेक्टर-37 में की गई कार्रवाई के तहत अवैध रूप से चल रही मंडी और मीट मार्केट को बुलडोजर लगा कर जमींदोज कर दिया गया।

आरोपियों पर हत्या और लूट जैसे मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार, इस जमीन पर तीन कुख्यात अपराधियों ने अवैध निर्माण कर रखा था, जिन पर हत्या और लूट जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई क्राइम यूनिट सेक्टर-40 द्वारा अन्य संबंधित विभागों के आपसी समन्वय से की गई। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

हत्या और लूट के आरोपियों का था कब्जा

पुलिस की इस विध्वंस कार्रवाई के दौरान तीन मुख्य अपराधियों को चिन्हित किया गया है, जिनके नाम नंदकिशोर उर्फ लाला, मुकेश उर्फ कालिया और जगपाल उर्फ जग्गू हैं। ये तीनों खांडसा गांव के रहने वाले हैं।

सभी का पुराना इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इन सभी का पुराना और खूंखार आपराधिक इतिहास रहा है। इन पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट और शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) जैसे संगीन अपराधों के तहत मामले दर्ज हैं और ये तीनों पहले भी कई बार जेल की हवा खा चुके हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह ऐसी किसी प्रॉपर्टी को न खरीदी जिस पर विवाद चल रहा हो।

गैंगस्टर साहिल राणा थाईलैंड से डिपोर्ट

वहीं हरियाणा एसटीएफ ने खतरनाक गैंगस्टर साहिल चौहान उर्फ साहिल राणा को थाईलैंड से डिपोर्ट कर गिरफ्तार कर लिया है। 27 वर्षीय साहिल पर हत्या, रंगदारी और डकैती जैसे 16 गंभीर मामले दर्ज हैं। वह भुप्पी राणा और बंबीहा गैंग जैसे बड़े गिरोहों के लिए काम करता था। साल 2024 में जमानत मिलने के बाद वह फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भाग गया था। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। एसटीएफ का कहना है कि विदेश में छिपे अन्य अपराधियों को भी जल्द भारत लाया जाएगा।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।