Hindi Newsएनसीआर NewsGurugram Police arrest 3 foreign women involved in illegal MDMA drug trade in India
गुरुग्राम पुलिस को बड़ी कामयाबी, भारत में ड्रग्स के अवैध कारोबार में शामिल 3 विदेशी महिलाएं अरेस्ट

गुरुग्राम पुलिस को बड़ी कामयाबी, भारत में ड्रग्स के अवैध कारोबार में शामिल 3 विदेशी महिलाएं अरेस्ट

संक्षेप:

भारत में ड्रग्स के अवैध कारोबार में संलिप्त तीन विदेशी महिलाओं को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये तीनों महिलाएं दिल्ली के खानपुर इलाके से इस कारोबार को चला रही थीं। इन महिलाओं का एक साथी भागने में कामयाब हो गया।

Sun, 26 Oct 2025 12:28 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम। गौरव चौधरी
share Share
Follow Us on

भारत में ड्रग्स के अवैध कारोबार में संलिप्त तीन विदेशी महिलाओं को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये तीनों महिलाएं दिल्ली के खानपुर इलाके से इस कारोबार को चला रही थीं। दो महिलाओं को गुरुग्राम के बख्तावर चौक से पकड़ा गया है, जबकि एक महिला को दिल्ली के खानपुर एक्सटेंशन के ए ब्लॉक से गिरफ्तार किया गया। इन महिलाओं का एक साथी भागने में कामयाब हो गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा ने बताया कि गुरुग्राम की अपराध शाखा, सेक्टर-43 ने उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी आदर्श को सेक्टर-39 में ग्रीन हेल्थ फार्मेंसी के पास से पकड़ा था। आरोपी के कब्जे से नशीला पदार्थ एमडीएमए 26 ग्राम बरामद हुआ था। पूछताछ में आदर्श ने बताया था कि वह यह ड्रग्स दिल्ली से मंगवाता है। दो नाइजीरियन महिलाएं यह ड्रग्स उसे देकर जाती हैं। इसके बाद पुलिस ने आदर्श से ड्रग्स के कारोबार में शामिल महिलाओं को कॉल करवाया। बख्तावर चौक पर दो नाइजीरियन महिलाएं ड्रग्स लेकर पहुंचीं तो गुरुग्राम पुलिस ने इन्हें रंगे हाथ धर दबोचा। इनके कब्जे से 39 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ।

इन महिलाओं की पहचान नाइजीरिया के इसीलांगवा निवासी प्रीशियस और गांव डियोटा निवासी गिफ्ग के रूप में हुई। महिलाओं से पूछताछ के दौरान पता चला कि दिल्ली के खानपुर एक्सटेंशन के ए ब्लॉक स्थित मकान नंबर 29 से पूरे भारत में नशे का कारोबार होता है।

इसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से खानपुर एक्सटेंशन के इस मकान में रविवार सुबह छापा मारा। तीन मंजिला यह मकान आशीष का है, जो उसने नाइजीरियन लोगों को किराये पर दिया हुआ था।

पुलिस ने मौके से एक और नाइजीरियन महिला गांव इका निवासी जॉय को गिरफ्तार किया। इस महिला के एक दोस्त नेटबैंस्ट की इस कारोबार में महत्वपूर्ण भूमिका है। संदेह होने पर वह भाग गया था, जिसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, काली टेप के छह बंडल, तीन बंडल पॉलीथिन पैकिंग और तीन फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई को तेज कर दिया है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।