Hindi Newsएनसीआर Newsgurugram over 350 sanitation workers missing
गुरुग्राम में 350 से ज्यादा सफाईकर्मी लापता? सैलरी तो ले रहे पर काम कहां कर रहे पता नहीं

गुरुग्राम में 350 से ज्यादा सफाईकर्मी लापता? सैलरी तो ले रहे पर काम कहां कर रहे पता नहीं

संक्षेप:

गुरुग्राम नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) के स्वच्छता शाखा में सफाई कर्मचारियों को लेकर बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। पार्षदों का आरोप लगाया है कि 361 कर्मचारियों का वेतन तो जारी हो रहा है, लेकिन वे शहर की सफाई में तैनात नहीं हैं, इसकी विजिलेंस जांच होनी चाहिए।

Dec 10, 2025 07:22 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम, कृष्ण कुमार
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) के स्वच्छता शाखा में सफाई कर्मचारियों को लेकर बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। पार्षदों का आरोप लगाया है कि 361 कर्मचारियों का वेतन तो जारी हो रहा है, लेकिन वे शहर की सफाई में तैनात नहीं हैं, इसकी विजिलेंस जांच होनी चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

निगम द्वारा सफाई कर्मचारियों की पोर्टल पर जांची गई हाजिरी में यह खुलासा हुआ है कि निगम द्वारा कुल 4904 सफाई कर्मचारियों को वेतन दिया जा रहा है, लेकिन वार्ड अनुसार जब इन कर्मचारियों की संख्या की जांच गई तो इसमें 361 सफाई कर्मचारी गायब मिले। 361 सफाई कर्मचारियों की तैनाती का कोई रिकॉर्ड निगम मौजूद नहीं है। सफाई कर्मचारियों को लेकर की जा रही गड़बड़ी को लेकर बीते दिनों उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने भी निगम अधिकारियों से इनकी सूची मांगी थी।

निगम द्वारा सौंपी गई सफाई कर्मचारियों की सूची में भी 4904 सफाई कर्मचारियों का उल्लेख किया था, वहीं वार्ड-स्तर पर तैनाती का रिकॉर्ड केवल 4,543 दिखाता है। इस सूची में भी 361 कर्मचारियों का कोई जिक्र नहीं किया गया है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार 361 में से 120 सफाई कर्मचारियों को जिला के प्रशानिक अधिकारियों, निगम अधिकारियों ने अपने घरों को चमकाने में लगाया हुआ है। इसके अलावा 50 से अधिक ऐसे भी कर्मचारी है जो जिले से बाहर है। इनका निगम के पास रिकॉर्ड तो है, लेकिन उन्हें कहीं दिखाया नहीं गया है। हर माह इनको सिर्फ वेतन निगम की तरफ से दिया जा रहा है। नगर निगम द्वारा सड़क की सफाई पर हर महीने साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च कर रहा है, इसके बावजूद शहर में हर तरफ धूल उड़ रही है। शहर की आरडब्ल्यूए और पार्षदों का यह भी आरोप है कि निगम ने वार्ड अनुसार जो सफाई कर्मचारियों की सूची तैयार की है यह इस सूची के हिसाब से भी यह कर्मचारी सेक्टरों और वार्ड में नहीं पहुंच रहे हैं।

सफाई कर्मचारी नहीं आने के कारण सेक्टर-57 की आरडब्ल्यूए ने एजेंसी के खिलाफ जांच के लिए विजिलेंस को शिकायत दी गई है। इस बड़े खुलासे के बाद पार्षदों का गुस्सा भड़क उठा है। वार्ड 11 के पार्षद कुलदीप यादव ने निगम के डेटा को भ्रामक बताते हुए कहा कि उनके वार्ड में 100 कर्मचारी भी तैनात नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि जांच की जाए, तो लापता कर्मचारियों की संख्या 700 तक पहुंच सकती है।

gurugram sanitation workers

जवाबदेही और सुधार के प्रस्ताव भी ठंडे बस्ते में

सदन की बैठक में निगम पार्षदों ने मांग की थी कि सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति (हाजिरी) को वार्ड कमेटी बनाकर पार्षदों के पर्यवेक्षण और हस्ताक्षर के तहत दर्ज किया जाए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कर्मचारी काम पर आ रहे हैं। इस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। निगम आयुक्त ने कर्मचारी यूनियनों की संभावित आपत्तियों का हवाला देकर इस प्रस्ताव को टाल दिया था और सिर्फ दैनिक उपस्थिति रिकॉर्ड पार्षदों के साथ साझा करने का सुझाव दिया था। पार्षद कुलदीप यादव ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से आउटसोर्स किए गए कर्मचारियों की भी जांच की मांग की है, जो कथित तौर पर बिना निगरानी के केवल 1 से 2 घंटे ही काम करते हैं।

प्रदीप दहिया, निगम आयुक्त गुरुग्राम, ''नगर निगम के 361 सफाई कर्मचारी कहां है, इसकी जांच की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को इसकी जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।