Hindi Newsएनसीआर Newsgurugram news female school teacher arrested for relationship with minor student
गुरुग्राम में होटल ले जा छात्र से बनाती थी संबंध; स्कूल टीचर अरेस्ट, बचने के लिए HC तक गई

गुरुग्राम में होटल ले जा छात्र से बनाती थी संबंध; स्कूल टीचर अरेस्ट, बचने के लिए HC तक गई

संक्षेप:

गुरुग्राम के एक नामी स्कूल की टीचर को अपने ही नाबालिग स्टूडेंट से यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला टीचर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट तक पहुंची लेकिन…

Jun 22, 2025 08:45 pm ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम के एक नामी स्कूल की टीचर को अपने ही स्टूडेंट से यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। छात्र नाबालिग था और 12वीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस ने आरोपी टीचर को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यौन उत्पीड़न की शिकायत छात्र के पिता ने धारूहेड़ा थाना पुलिस को दी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत

टीचर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की लेकिन अदालत द्वारा याचिका खारिज कर दिए जाने के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित 12वीं का है स्टूडेंट

रेवाड़ी के धारूहेड़ा क्षेत्र का एक स्टूडेंट गुरुग्राम के नामी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। इसी स्कूल की टीचर उससे दिल लगा बैठी। आरोप है कि टीचर ने उसे अलग-अलग समय पर होटलों में बुलाकर यौन संबंध स्थापित किए। कुछ दिनों तक छात्र ने इस बारे में अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया लेकिन फिर उसने अपने पिता इस घटनाक्रम की जानकारी दी।

होटल ले जाकर बनाती थी संबंध

छात्र ने पिता को बताया कि उसकी टीचर जबरन होटल में ले जाकर यौन संबंध बनाती है। इसके बाद 3 मार्च को पिता ने इसकी शिकायत धारूहेड़ा थाना पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस को कई वीडियो भी सौंपे। ये वीडियो खुद छात्र ने बनाए थे, जिनमें अध्यापिका उसके साथ शारीरिक संबंध बनाती नजर आ रही है। पुलिस ने 13 मार्च को टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

अच्छे नंबर देने का देती थी लालच

35 साल की आरोपी टीचर शादीशुदा है। वह छात्र को होटलों में ले जाती थी। जून 2024 में वह उसे रेवाड़ी के एक होटल में ले गई, जहां उसने फिर से छात्र का यौन शोषण किया। जब धारूहेड़ा की एक सोसाइटी में उसने अपना नया घर लिया तो वह छात्र को वहां भी बुलाने लगी।

कई बार यौन शोषण किया

छात्र का आरोप है कि अध्यापिका ने अपने नए घर में भी उसका कई बार यौन शोषण किया। वह छात्र को अच्छे नंबर दिलाने का लालच देती थी, जिससे छात्र ने परिजनों को इस बारे में कुछ नहीं बताया लेकिन वह तंग आ गया तो परिजनों को जानकारी दी।

रिपोर्ट- मोनी देवी

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।