Hindi Newsएनसीआर Newsgurugram news employee breakup leave application email goes viral boss reaction surprising
ब्रेकअप हुआ है छुट्टी चाहिए, इंप्लाई का ई-मेल वायरल; बॉस का रिएक्शन कर देगा हैरान

ब्रेकअप हुआ है छुट्टी चाहिए, इंप्लाई का ई-मेल वायरल; बॉस का रिएक्शन कर देगा हैरान

संक्षेप:

गुरुग्राम से एक अजब-गजब स्टोरी सामने आई है। इसमें कर्मचारी ने ईमानदारी के साथ ऑफिस से छुट्टी लेने की वजह के तौर पर 'ब्रेकअप' होने का हवाला दिया है। कर्मचारी का लीव अप्लिकेशन चर्चा में है। 

Wed, 29 Oct 2025 06:00 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

अक्सर कर्मचारियों की ओर से दफ्तर या बॉस से छुट्टियां मांगने की अजब-गजब वजहें सामने सामने आती हैं। ऐसी रिपोर्टें सोशल मीडिया पर वायरल भी होती हैं। ऐसी ही एक स्टोरी गुरुग्राम से सामने आई है। इसमें एक कर्मचारी ने ईमानदारी के साथ ऑफिस से छुट्टी लेने की वजह के तौर पर 'ब्रेकअप' होने का हवाला दिया है। कर्मचारी की लीव अप्लिकेशन वाले ई-मेल पर उसके बॉस का जो रिएक्शन सामने आया है वह भी चर्चा में है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गुड़गांव के नॉट डेटिंग (Knot Dating) कंपनी के सीईओ और को-फाउंडर जसवीर सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में अब तक का 'सबसे ईमानदार छुट्टी का अप्लिकेशन' साझा किया। इसमें उन्होंने एक कर्मचारी के लीव अप्लिकेशन का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया।

इस लीव अप्लिकेशन में कर्मचारी ने लिखा था- हेलो सर हाल ही में मेरा ब्रेकअप हुआ है। इस वजह से मैं फोकस नहीं कर पा रहा हूं। ऐसे में मुझे थोड़े समय के लिए छुट्टी चाहिए। मैं वर्क फ्रॉम होम कर रहा हूं। मैं 28 से 8 तारीख तक की छुट्टी चाहता हूं।

कर्मचारी के इस लीव अप्लिकेशन को कंपनी के सीईओ जसवीर सिंह ने अब तक का सबसे ईमानदार लीव अप्लिकेशन करार दिया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- कल मुझे अब तक का सबसे ईमानदार लीव अप्लिकेशन मिला। जेन जेड फिल्टर नहीं करता। आशय यह कि युवा कर्मचारी अपनी भावनाओं को खुलकर बता रहे हैं।

जसवीर सिंह ने बताया कि उन्हें एक कर्मचारी का ई-मेल मिला था। इसमें उसने माना था कि ब्रेकअप के बाद वह काम पर फोकस नहीं कर पा रहा है। ऐसे में ठीक होने के लिए उसको कुछ दिन का अवकाश चाहिए। इस पोस्ट में सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कर्मचारी की ईमानदारी की सराहना की है।

एक यूजर ने मजाक में लिखा- कुछ लोग तो शादी के लिए भी इतनी छुट्टियां नहीं लेते। इस पर जसवीर सिंह ने तगड़ा जवाब दिया। उन्होंने रिएक्शन में लिखा- मुझे लगता है कि ब्रेकअप के लिए शादी से कहीं अधिक छुट्टियों की जरूरत पड़ती है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।