गुरुग्राम में रिटायर कर्नल के घर लूट मामले में दबोचे गए 4 बांग्लादेशी, हाथ-पैर टूटे

भाषा, गुरुग्राम
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम में एक रिटायर कर्नल के घर लूटपाट के मामले में पुलिस ने चार बांग्लादेशी दबोचे हैं। हालांकि चारों के हाथ-पैर टूट चुके हैं। घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुरुग्राम में रिटायर कर्नल के घर लूट मामले में दबोचे गए 4 बांग्लादेशी, हाथ-पैर टूटे

गुरुग्राम पुलिस ने सेना के एक रिटायर्ड कर्नल के घर हुई लूट के मामले में 4 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि जब पालम विहार पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इन्हें द्वारका रोड पर बजघेड़ा अंडरपास के पास पकड़ने की कोशिश की तो बचने के लिए चारों ने अंडरपास में छलांग लगा दी। ऊंचाई से कूदने के कारण चारों बदमाशों के हाथ-पैर की हड्डियां टूट गईं। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में रह रहे इन आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बदमाश पॉश इलाकों में रेकी कर हथियारों के बल पर लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देने में माहिर है। मंगलवार को द्वारका रोड के पास बजघेड़ा अंडरपास पर जब पुलिस ने बदमाशों को घेरा तो खुद को बचाने के लिए चारों बदमाशों ने अंडरपास में छलांग लगा दी। इस कोशिश में तीन आरोपियों के पैरों में और एक के हाथ में फ्रैक्चर आया है। फिलहाल चारों को पुलिस हिरासत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चारों के हाथ पैर टूटे

पुलिस टीम ने बजघेड़ा अंडरपास से हिलाल, मामो खान, मोहम्मद खैरुल अरमान और मोहम्मद मामन निवासी बांग्लादेश को दबोचा लिया। पुलिस ने बताया कि अंडरपास में कूदने के बाद आरोपी खैरुल उर्फ अरमान की दोनों टांगें टूट गईं। वहीं, मामन और हिलाल के एक-एक पैर में गंभीर फ्रैक्चर आया है। चौथे आरोपी मामो खान का हाथ टूट गया है। पुलिस ने चारों को तुरंत हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया।

12 लाख रुपये के गहनों की लूट

इन बदमाशों ने चार जून की रात को सेक्टर-23 में रहने वाले पूर्व कर्नल के परिवार के घर में धावा बोला था। शिकायतकर्ता के मुताबिक देर रात चारों बदमाश मकान के पीछे की खिड़की की लोहे की ग्रिल काटकर अंदर दाखिल हुए। बदमाशों ने घर में मौजूद मां और बेटी को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद घर में रखे 12 लाख रुपये के जेवरात और आठ हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए।

आरोपियों पर कई गंभीर मामले

चारों बांग्लादेशी हैं। ये भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। इन्होंने दिल्ली के संगम विहार (वजीराबाद) में अपना ठिकाना बना रखा था। हिलाल पर 12 मामले दिल्ली में डकैती, चोरी और आर्म्स एक्ट के दर्ज है। मोहम्मद खैरुल अरमान पर आठ मामले हरियाणा, दिल्ली और यूपी में हत्या, डकैती और गैंगस्टर एक्ट के दर्ज है। मोहम्मद मामन पर तीन अभियोग दिल्ली और गुरुग्राम में लूट व डकैती के मामले दर्ज है। मामो खान पर दिल्ली में चोरी का केस है।

रेकी कर अंजाम देते थे वारदातें

आरोपियों ने बताया कि पहले दिल्ली-एनसीआर के पॉश इलाकों में घूमकर बड़े मकानों की रेकी करते थे। मकान का चयन होने के बाद हथियारों के साथ धावा बोलते थे। इस बार भी इनकी योजना गुरुग्राम में बड़ी वारदात को अंजाम देकर सीधे बांग्लादेश भागने की थी। पुलिस इन बदमाशों को रिमांड पर लेकर यह पता लगाएगी कि इनके इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। इन्होंने लूटा हुआ माल कहां छुपाया है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsगुरुग्राम: रिटायर कर्नल के घर लूट मामले में दबोचे गए 4 बांग्लादेशी, हाथ-पैर टूटे