गुरुग्राम में नमो भारत ट्रेन के राजीव चौक अंडरग्राउंड स्टेशन के ऊपर बनेगा बस अड्डा, देखें पूरा रूट

लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम। हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Gurugram Namo Bharat Rrain Route : एनसीआरटीसी ने गुरुग्राम के राजीव चौक पर नमो भारत ट्रेन के अंडरग्राउंड स्टेशन के निर्माण के लिए जमीन का चयन कर लिया है। अंडरग्राउंड स्टेशन के ऊपर परिवहन विभाग की तरफ से पीपीपी आधार पर बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा।

गुरुग्राम में नमो भारत ट्रेन के राजीव चौक अंडरग्राउंड स्टेशन के ऊपर बनेगा बस अड्डा, देखें पूरा रूट

Gurugram Namo Bharat Rrain Route : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने गुरुग्राम के राजीव चौक पर नमो भारत ट्रेन के अंडरग्राउंड स्टेशन के निर्माण के लिए जमीन का चयन कर लिया है। अंडरग्राउंड स्टेशन के ऊपर परिवहन विभाग की तरफ से पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) आधार पर बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा।

परिवहन विभाग से भूमिगत स्टेशन के निर्माण के लिए मंजूरी मिल चुकी है। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। हरियाणा के मुख्य सचिव ने सभी सरकारी विभागाध्यक्षों (एचएसवीपी, एचएसआईआईडीसी, गुरुग्राम-मानेसर नगर निगम और परिवहन विभाग) को आदेश जारी कर दिए हैं कि नमो भारत ट्रेन के संचालन, स्टेशन, डिपो, प्रवेश और निकासी द्वार के लिए एनसीआरटीसी को अतिशीघ्र जमीन उपलब्ध करवाई जाए।

एनसीआरटीसी ने राजीव चौक पर भूमिगत स्टेशन के निर्माण के साथ प्रवेश और निकासी द्वार भी तय कर लिए हैं। लघु सचिवालय के सामने वकीलों की पार्किंग के साथ खाली जमीन पर अंडरग्राउंड स्टेशन बनाया जाएगा। इस स्टेशन का प्रवेश और निकासी का एक द्वार लघु सचिवालय परिसर में होगा, जबकि दूसरा द्वार दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दिल्ली से जयपुर की तरफ हंस एंक्लेव कॉलोनी में मस्जिद के पास तैयार किया जाएगा। एनसीआरटीसी ने हंस एंक्लेव (सेक्टर-33) के पास प्रवेश और निकासी द्वार के लिए 3548 वर्ग मीटर जमीन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।

gurugram namo bharat train route

बता दें कि परिवहन विभाग के पास राजीव चौक पर करीब 19403 वर्ग मीटर जमीन है। इस जमीन पर अंडरग्राउंड स्टेशन बनाया जाएगा। इसके ऊपर बस अड्डा तैयार होगा।

धारूहेड़ा में डिपो बनाया जाएगा : नमो भारत ट्रेन को लेकर धारूहेड़ा में डिपो तैयार किया जाएगा। डिपो के लिए एनसीआरटीसी को 182 एकड़ जमीन की आवश्यकता है।

राजीव चौक स्टेशन खास होगा

नमो भारत का राजीव चौक स्टेशन खास होगा। इस स्टेशन के ऊपर बस अड्डा तैयार किया जाएगा। भविष्य में भोंडसी से लेकर रेलवे स्टेशन तक प्रस्तावित मेट्रो के तहत राजीव चौक पर एक मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित है। ऐसे में यात्रियों को दिल्ली, रेवाड़ी आवागमन में राहत मिलेगी।

यह है योजना

एनसीआरटीसी की योजना दिल्ली के सराय काले खां से लेकर हरियाणा के धारूहेड़ा तक नमो भारत ट्रेन चलाने की है। इस करीब 30 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहले इस योजना के तहत बहरोड़ तक नमो भारत ट्रेन चलाने की थी, लेकिन पहले चरण में धारूहेड़ा तक ट्रेन चलाई जाएगी। दूसरे चरण में इस ट्रेन से राजस्थान के बहरोड़ क्षेत्र को जोड़ा जाएगा। पहले चरण में दिल्ली में चार स्टेशन और हरियाणा में नौ स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। ये स्टेशन दिल्ली में सराय काले खां, जोरबाग, मुनीरका, एरो सिटी, गुरुग्राम में साइबर सिटी, इफको चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला, मानेसर, पचगांव, बिलासपुर और रेवाड़ी के धारूहेड़ा होंगे।

इफ्को चौक के लिए जमीन हो चुकी निर्धारित

नमो भारत ट्रेन के तहत इफ्को चौक स्टेशन के लिए जमीन का निर्धारण किया जा चुका है। यह स्टेशन करीब 19 हजार वर्ग मीटर जमीन पर बनेगा। सेक्टर-29 की भूमि पर स्टेशन तैयार किया जाएगा। प्रवेश निकासी का एक द्वार सेक्टर-29 में होगा, जबकि दूसरा द्वार सेक्टर-17 की तरफ होगा।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।