Hindi Newsएनसीआर NewsGurugram metro 2 new routes DPR will be ready in 6 months more than 30 km area will get benefit
गुरुग्राम में 2 नए रूट पर मेट्रो चलाने को 6 माह में बनेगी DPR, 30 KM से ज्यादा इलाके तक फायदा

गुरुग्राम में 2 नए रूट पर मेट्रो चलाने को 6 माह में बनेगी DPR, 30 KM से ज्यादा इलाके तक फायदा

संक्षेप:

Gurugram Metro : मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के लिए खुशखबरी है एचएमआरटीसी ने गुरुग्राम में मेट्रो के दो नए रूट की डीपीआर तैयार करने की मंजूरी दे दी है। अगले छह महीने में डीपीआर तैयार करके रिपोर्ट एचएमआरटीसी को सौंप दी जाएगी।  

Dec 19, 2025 06:07 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के लिए खुशखबरी है। हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एचएमआरटीसी) ने गुरुग्राम में मेट्रो के दो नए रूट की डीपीआर तैयार करने की मंजूरी दे दी है। यह डीपीआर रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज (राइट्स) की तरफ से तैयार की जाएगी। अगले छह महीने में डीपीआर तैयार करके रिपोर्ट एचएमआरटीसी को सौंप दी जाएगी। इससे पहले इस रूट का यातायात अध्ययन किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एचएमआरटीसी ने भोंडसी से सुभाष चौक, राजीव चौक, सोहना चौक होते हुए रेलवे स्टेशन तक करीब 17.09 किलोमीटर और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन होते हुए सेक्टर-पांच तक करीब 13.6 किलोमीटर की डीपीआर तैयार करने के लिए जुलाई में टेंडर आमंत्रित किए थे। इसके तहत सिर्फ राइट्स ने हिस्सा लिया। इस मामले को एचएमआरटीसी बोर्ड की बैठक में मुख्य सचिव के समक्ष रखा गया। इसमें राइट्स को टेंडर आवंटित कर दिया गया।

डीपीआर तैयार करने के एवज में इस कंपनी को करीब 1.41 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। अगले छह महीने के अंदर इन दोनों मेट्रो मार्ग की डीपीआर तैयार हो जाएगी।

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो और दिल्ली मेट्रो से जुड़ेगी : भोंडसी से रेलवे स्टेशन की तरफ प्रस्तावित मेट्रो, ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो से सुभाष चौक और सेक्टर-पांच के पास मिलेगी। ऐसे में इन दोनों जगहों पर इंटरचेंज स्टेशन का निर्माण होगा। इस तरह गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड से मिलेनियम सिटी सेंटर होते हुए सेक्टर-5 तक प्रस्तावित मेट्रो मार्ग के तहत इंटरचेंज स्टेशन मिलेनियम सिटी सेंटर और सेक्टर-5 में बनेगा।

रैपिड मेट्रो में सफर करने वाले 15 फीसदी बढ़े

गोल्फ कोर्स रोड पर दौड़ रही रैपिड मेट्रो का सफर यात्रियों को पसंद आ रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल यात्रियों की संख्या में करीब 15 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। यह खुलासा दिल्ली मेट्रो रेल लिमिटेड (डीएमआरसी) की तरफ से एचएमआरटीसी को सौंपी गई यात्रियों की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में कहा है कि पिछले साल नवंबर में यात्रियों की संख्या 13.22 लाख थी, जबकि इस साल नवंबर में यह संख्या बढ़कर 14.90 लाख पहुंच गई है। पिछले साल अप्रैल माह से नवंबर महीने तक यात्रियों की संख्या 1.10 करोड़ थी, जो इस साल इन महीनों में बढ़कर 1.27 करोड़ तक पहुंच गई है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।