गुरुग्राम: खुले में कूड़ा डाला तो मकान मालिक का होगा चालान; मानेसर नगर निगम की वॉर्निंग
मानेसर नगर निगम ने आदेश जारी कर कहा है कि अब खुले में कचरा फेंकने पर मकान मालिकों के चालान काटे जाएंगे और जुर्माना न भरने पर मकान सील होंगे। सोमवार से 15 दिवसीय सफाई अभियान चलाया जाएगा।

गुरुग्राम के मानेसर नगर निगम ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने आदेश दिया है कि यदि किरायेदार खुले में कचरा फेंकते हैं तो इसके जिम्मेदार मकान मालिक होंगे और उनका चालान काटा जाएगा। जुर्माना न भरने पर मकान सील भी किए जा सकते हैं। सोमवार से 15 दिनों का विशेष सफाई अभियान शुरू होगा, जिसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी।
चालान नहीं भरने पर मकान होंगे सील
मानेसर नगर निगम के आयुक्त प्रदीप सिंह ने शुक्रवार को सफाई विभाग की बैठक की जिसमें उन्होंने आदेश दिया कि किराए की इमारतों से खुले में कचरा फेंकने पर मकान मालिकों का चालान किया जाएगा और चालान नहीं भरने की स्थिति में उन मकानों को सील कर दिया जाएगा।
सोमवार से 15 दिनों का विशेष सफाई अभियान
बैठक में सफाई निरीक्षकों ने इस स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने सोमवार से 15 दिनों का विशेष सफाई अभियान चलाने का आदेश दिया। सफाई अधिकारियों और एजेंसी को सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मानेसर को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
दुकानों, होटलों और बाजारों पर पैनी नजर
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान को तेज करने के आदेश दिए गए हैं और दुकानों, होटलों तथा बाजारों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है। प्लास्टिक की थैलियां, कप और प्लेट बेचने या इस्तेमाल करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी
आदेश में कहा गया है कि मुख्य हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी रखी जाए। सहायक सफाई निरीक्षक अपने इलाकों में यह सुनिश्चित करें कि कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां समय पर पहुंचें। अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि यदि किसी वार्ड में खुले में कूड़ा पाया गया तो संबंधित सफाई निरीक्षक को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
सोहना में एजेंसी को जिम्मेदारी
वहीं सोहना नगर परिषद के 17 हजार घरों से अब हर दिन कूड़ा उठाया जाएगा। इसके लिए एक एजेंसी को पांच साल तक घर-घर से कूड़ा इकट्ठा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह एजेंसी 15 मार्च से 47 वाहनों की मदद से अपना काम शुरू करेगी। परिषद पांच वर्षों में एजेंसी को कुल 10 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। एजेंसी का दावा है कि वह 47 वाहनों का उपयोग करेगी ताकि सभी 17 हजार घरों तक रोज पहुंचा जा सके।
एजेंसी को डोर टू डोर कूड़ा उठाने का ठेका
सोहना नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुनील कुमार रंगा ने बताया कि एजेंसी को डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए दिए गए ठेके की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और उच्चाधिकारियों से भी इसकी मंजूरी मिल गई है इसलिए एजेंसी को 15 मार्च से कूड़ा उठाने का काम शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
Krishna Bihari Singhकृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।



