गुरुग्राम के सोहना की ITI कॉलोनी में चलेगा बुलडोजर, 70 मकान तोड़ने की तैयार
जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम के सोहना में आईटीआई कॉलोनी में 70 मकान अवैध रूप से बने हुए हैं। ये जमीन वन क्षेत्र की बताई जा रही है। ऐसे में अब यहां बुलडोजर ऐक्शन की तैयारी की जा रही है।

गुरुग्राम के सोहना में वन विभाग की तरफ से वॉर्ड नंबर-12 स्थित आईटीआई कॉलोनी में करीब सवा एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाने की तैयारी की जा रही है। वन क्षेत्र की इस जमीन पर करीब 70 मकान अवैध रूप से बने हुए हैं। हरियाणा पर्यटन निगम के बाद अब वन विभाग ने भी शहर के आबादी क्षेत्र में अपनी जमीन से अवैध निर्माणों का सफाया करने का मन बना लिया है। वन विभाग की वार्ड नंबर 12 की आईटीआई कॉलोनी स्थित करीब सवा एकड़ जमीन पर अवैध रूप से करीब 70 पक्के मकान बनाए हुए हैं। कुछ धार्मिक स्थल भी बने हैं।
वन विभाग ने अपनी सवा एकड़ जमीन को अवैध निर्माण से मुक्त कराने के लिए फाइलों को एक बार फिर से अधिकारियों की टेबल तक पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। वन विभाग द्वारा बहुत ही जल्द अपनी जमीन से अवैध निर्माणों का सफाया करने के लिए पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्टेट की मांग प्रशासनिक अधिकारियों से की जाएगी।
खजान सिंह, रेंज अधिकारी वन विभाग, सोहना, वार्ड-12 में अपनी जमीन को अवैध कब्जा मुक्त कराने के साथ ही चारदीवारी की जाएगी। इसके लिए बजट की मांग की है।
दिल्ली में ताबड़तोड़ ऐक्शन
इन दिनों दिल्ली में ताबड़तोड़ बुलडोजर ऐक्शन लिया जा रहा है। मालवीय नगर अग्निकांड के बाद नियमों का उल्लंघन करने वाली कई इमारतों को ध्वस्त किया गया है जबकि बिल्डिंग सील की गई हैं। इससे पहले सड़क चौड़ीकरण परियोजना के अदालती आदेश के तहत अतिक्रमण हटाने के लिए शालीमार बाग में भी लगभग 150 इमारतों को गिराया गया था।
पुलिस ने बताया कि भारी पुलिस बल और सुरक्षा व्यवस्था के चलते इलाके को एक तरह से किले में बदल दिया गया था। अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षा की निगरानी करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद थे।
भाषा से इनपुट
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें

