सिंपैथी गेम है, सबक सिखाना जरूरी; गुरुग्राम हिट एंड रन में बाइकर लड़की ने आरोपी को सुना डाला

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Gurugram hit and run: गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में पीड़िता ने आरोपी चालक के दावों पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा सिंपैथी वाला कैरेक्टर जो प्ले कर रहे हैं… उसे सबक सिखाना जरूरी है।

Gurugram hit and run
गुरुग्राम हिट एंड रन में बाइकर लड़की ने सुना डाला

Gurugram hit and run: गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइक सवार सिया को कार से टक्कर मारने की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी कल्याण बैंसला ने अपनी गलती स्वीकार कर ली, लेकिन जानबूझकर टक्कर मारने से इनकार करते हुए कहा कि वह ''यू-टर्न के पास कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा था।''उसने कहा कि मैंने उस युवती को कोई इशारा नहीं किया था। मैंने केवल बाइक धीमी करने को कहा। आरोपी के दावों पर सिया ने भी वीडियो पोस्ट कर आरोपी को जमकर सुना डाला। कहा कि जिस तरह से मेरी बाइक को टक्कर मारी... मैं मर सकती थी। आगे यह भी बोलीं कि कार चालक मुझे लगातार इशारे कर रहा था। उनके घर में भी मां-बहन होंगी। ऐसे लोगों को यह सिखाना जरूरी है कि सड़कों पर गाड़ी कैसे चलाते हैं…।

बाइकर लड़की के जवाब से पहले आरोपी कार चालक का बयान जानते हैं। पेशे से जिम चलाने वाला एवं खुद को अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बताने वाले बैंसला ने कहा कि उसे डर था कि बाइक सवारों का एक समूह उसे और उसके परिवार को पीट सकता है, इसलिए वह घटनास्थल से भाग गया। विवाद के बाद आरोपी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद कर दिया। बैंसला ने मीडिया से कहा, ''मैं अपने परिवार के साथ सफर कर रहा था। मैंने उस युवती को कोई इशारा नहीं किया था, मैंने केवल उससे बाइक धीरे चलाने को कहा था। मैं मानता हूं कि टक्कर हुई थी। अगर मैं उसी समय रुक जाता तो वे लोग हमें पीट देते।''

बाइकर लड़की आरोपी के दावों पर क्या बोली

सिया के अनुसार, वह रविवार को कुछ अन्य बाइक सवारों के साथ गोल्फ कोर्स रोड पर अपनी अप्रिलिया आरएस 457 स्पोर्ट्स बाइक चला रही थी, तभी एक कार उनका पीछा करने लगी। उसने आरोप लगाया कि कार में सवार लोग उसके पास आए और बदसलूकी करने लगे। सोशल मीडिया पोस्ट में सिया ने यह भी आरोप लगाया कि कार में सवार लोग नशे में प्रतीत हो रहे थे। उसने कहा कि कुछ देर बाद कार ने ओवरटेक करते समय उसकी मोटरसाइकिल को बगल से टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गई। घटना उसकी बाइक पर लगे कैमरे में कैद हो गई थी और बाद में फुटेज सोशल मीडिया पर साझा किया गया। वीडियो में कार को मोटरसाइकिल को टक्कर मारते और उसे कई मीटर तक घिसटते हुए देखा जा सकता है।

मैं मर भी सकती थी

सिया कहती हैं कि पूरे वीडियो में दिख रहा है कि कौन किसे छेड़ रहा था। वो यह कह रहे हैं कि मुझे पता नहीं था कि कौन बाइक चला रहा है... लड़का या लड़की। मेरे हेलमेट के पीछे चोटी साफ देखी जा सकती थी। मुझे समझ नहीं आता कि हिट एंड रन केस में ये सबूत काफी नहीं हैं। अगर आपसे टक्कर जानबूझकर नहीं लगी तो आप रुक सकते थे। मुझे देख सकते थे। मैं आपकी गाड़ी में घिसी हूं.. गिरी हूं। अगर आपको मेरे लिए इतना ही दुख है तो आप रुके क्यों नहीं... अगर दो तीन सैकंड का फर्क हो जाता तो बहुत कुछ हो सकता था। ये सिंपैथी वाला कैरेक्टर जो प्ले कर रहे हैं... वो उन पर नहीं जंचता। वो एक सेकंड भी नहीं रुके कि जिंदा है या मर गई। मेरी हड्डियां टूट सकती थी, मैं मर भी सकती थी। मुझे शर्म आता है ऐसे लोगों पर जो कहते हैं कि मेरे घर पर बात आ रही है। मुझे नहीं लगता कि ऐसे लोगों को महिलाओं की कोई चिंता है। उनके घर में भी महिलाएं होंगी.. बहनें होंगी और कुछ ऐसी महिलाओं को इतना अनसेफ फील होता है... गुरुग्राम की सड़कों पर। अगर मुझे सपोर्ट करते हैं तो ऐसे लोगों को सिखाएं कि गाड़ियां कैसी चलती हैं सड़कों पर।

सिया के पिता बोले- सख्त से सख्त ऐक्शन ले पुलिस

इस पूरे घटनाक्रम में बाइकर लड़की के पिता ने कहा, “मैं चाहता हूं कि पुलिस आरोपी के खिलाफ सबसे सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करे। खासतौर पर हत्या के प्रयास और हिट एंड रन की धाराएं लगाई जाएं, ताकि ऐसे लोगों को सबक मिले और वे दोबारा सड़क पर ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करें। मेरी बेटी अभी ठीक महसूस नहीं कर रही है और आराम कर रही है। वीडियो में हमने जिस तरह की मानसिकता देखी, उससे लगता है कि वे आम लोग नहीं, बल्कि अपराधी हैं। किसी हादसे में शामिल सामान्य व्यक्ति इंसानियत के नाते रुककर पीड़ित की मदद करता, लेकिन इन लोगों ने ऐसा नहीं किया। इसके बजाय उन्होंने यू-टर्न लिया और तेजी से वहां से फरार हो गए।"

घटना क्या हुई

पुलिस के अनुसार, रविवार को गोल्फ कोर्स रोड पर तेज गति से आ रही एक कार ने महिला बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह मोटरसाइकिल से गिर गई और सड़क पर कई मीटर तक घिसटती चली गई। अधिकारियों के अनुसार, टक्कर के बाद कार में सवार लोग वहां से फरार हो गए। सोशल मीडिया पोस्ट में स्वयं की पहचान सिया के रूप में बताने वाली बाइक सवार को मामूली चोटें आईं। बैंसला ने कहा कि घटना रविवार सुबह सात से आठ बजे के बीच हुई, जब वह अपनी बहन और रिश्ते के दो भाइयों के साथ यात्रा कर रहा था।

आरोपी का दावा था- कम से कम 22 बाइकें थी

बैंसला ने कहा, ''करीब 20 से 22 मोटरसाइकिल सवार तेजी से मेरे पास से निकले। मुझे पता नहीं चला कि उन बाइकों में से एक पर एक युवती भी सवार थी। मैंने केवल उससे और उसके साथ मौजूद युवक से धीरे चलने को कहा था। मैंने जानबूझकर उन्हें टक्कर नहीं मारी।'' उन्होंने कहा, ''वह बिना शीशे में देखे मुड़ रही थी। तभी यू-टर्न के पास मैंने कार पर नियंत्रण खो दिया और टक्कर हो गई। यह मेरी गलती थी, मैं इसे स्वीकार करता हूं।'' बैंसला ने दावा किया कि टक्कर के तुरंत बाद उसने अपने भाई से कहा कि उन्हें कार रोकनी चाहिए लेकिन बाइक सवारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News , Delhi Protest Live और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsसिंपैथी गेम है, सबक सिखाना जरूरी; गुरुग्राम हिट एंड रन में पीड़िता ने सुना डाला