भागने की फिराक में था कल्याण बैंसला, बनाया था टॉयलेट का बहाना; गुरुग्राम हिट एंड रन केस पर पुलिस

लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
Follow us on Google News
share

 कल्याण बैंसला को 15 सितंबर को राजस्थान में दौसा और राजगढ़ के बीच के इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की तीन स्पेशल टीमों ने रात भर उसकी तलाश में थी। जानकारी के मुताबिक घटना के बाद उसने अपना मोबाइल फ़ोन बंद कर दिया था और भाग गया था।

 Gurugram Hit and Run Case  woman biker siya
महिला राइडर को टक्कर मारने वाला कल्याण बैंसला गिरफ्तार

गुरुग्राम हिट एंड रन मामले के आरोपी कल्याण बैंसला ने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की थी। गुरुग्राम पुलिस ने इस बारे में जानकरी देते हुए बताया है कि राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार किए जाने के बाद उसने टॉयलेट का बहाना बनाकर भागने की कोशिश की थी। हालांकि इस दौरान वे भागते-भागते गिर गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने बताया है कि उसे कुछ चोट भी आई है और उसका इलाज चल रहा है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर इस हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसके बाद कल्याण के खिलाफ हत्या के प्रयास को लेकर भी धाराएं जोड़ी गई हैं। कल्याण बैंसला हरियाणा के पलवल ज़िले के चंदहट का रहने वाला है। बैंसला को 15 सितंबर को राजस्थान में दौसा और राजगढ़ के बीच के इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की तीन स्पेशल टीमें रात भर उसकी तलाश में थी। जानकारी के मुताबिक घटना के बाद उसने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया था।

बैंसला ने की थी अभद्र टिप्पणी

इससे पहले पुलिस ने ये भी बताया था कि बाइक को टक्कर मारने से पहले कल्याण बैंसला ने महिला बाइक सवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की थीं। कार की टक्कर से महिला कई मीटर तक घिसटती चली गई।

गुरुग्राम के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (पूर्व) संदीप कुमार ने कि पीड़िता ने बताया है कि घटना से पहले बैंसला ने उसके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की थीं। उन्होंने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे पूछताछ तथा जांच के लिए उसकी हिरासत का अनुरोध किया जाएगा। डीसीपी ने कहा कि घटना का वीडियो सामने आते ही पुलिस ने कैमरे में दर्ज ड्राइवर की धुंधली तस्वीर के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। महिला की पहचान शिवानी चौहान उर्फ सिया के रूप में हुई है।

कुमार ने कहा, हमें पता चला कि आरोपी पलवल का रहने वाला है। पुलिस की तीन टीम गठित की गईं और मंगलवार को उसे राजस्थान के दौसा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के समय आरोपी के साथ एक और शख्स था, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है। जांच आगे बढ़ने के साथ हम और जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि बैंसला जिस कार को चला रहा था, वह उसके एक दोस्त की थी। घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए गुरुग्राम पुलिस ने सेक्टर-56 थाने में मामला दर्ज किया।

भाषा से इनपुट

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsटॉयलेट के बहाने भागने की फिराक में था कल्याण बैंसला, गुरुग्राम केस पर पुलिस