फ्लैट के 1.1 करोड़ लिए, बैंक का 35.7 लाख दबा गए! फर्जी NOC दिखाकर दिल्ली के कपल ने की ठगी

लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम में 1.10 करोड़ रुपये का फ्लैट बेचने के बाद बैंक लोन की जानकारी छिपाकर खरीदार से ठगी करने के आरोप में दिल्ली के एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है।

फ्लैट के 1.1 करोड़ लिए, बैंक का 35.7 लाख दबा गए! फर्जी NOC दिखाकर दिल्ली के कपल ने की ठगी
फ्लैट के 1.1 करोड़ लिए, बैंक का 35.7 लाख दबा गए, फर्जी NOC दिखाकर दिल्ली के कपल ने की ठगी

गुरुग्राम में 1.10 करोड़ रुपये का फ्लैट बेचने के बाद बैंक लोन की जानकारी छिपाकर खरीदार से ठगी करने के आरोप में दिल्ली के एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति-पत्नी ने फ्लैट पर बकाया बैंक लोन चुकाए जाने का भरोसा दिलाने के लिए कथित तौर पर फर्जी बैंक स्टेटमेंट, लोन फोरक्लोजर से जुड़े स्क्रीनशॉट और बैंक NOC से संबंधित दस्तावेज दिखाए थे। पुलिस ने दोनों को मंगलवार को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भानु प्रिया नारंग (33) और उनके पति ध्रुव शर्मा (35) के रूप में हुई है। दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में एक व्यक्ति ने 4 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी दंपति ने गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज-2 स्थित एक फ्लैट को 1.10 करोड़ रुपये में बेचने का सौदा किया था।

लोन बकाया होने की बात पहले ही बताई

पुलिस के मुताबिक, सौदे के दौरान आरोपियों ने खरीदार को बताया था कि फ्लैट पर बैंक का लोन बकाया है। उन्होंने कथित तौर पर भरोसा दिलाया कि पूरी रकम मिलने के बाद लोन चुका दिया जाएगा और बैंक से NOC के साथ फ्लैट के मूल दस्तावेज सौंप दिए जाएंगे।

शिकायतकर्ता ने अलग-अलग तारीखों पर आरोपियों को पूरी 1.10 करोड़ रुपये की रकम दे दी। पुलिस का कहना है कि खरीदार को यह विश्वास दिलाने के लिए कि लोन चुका दिया गया है, आरोपियों ने कथित तौर पर बैंक स्टेटमेंट और लोन फोरक्लोजर से जुड़े स्क्रीनशॉट दिखाए।

रजिस्ट्री के बाद खुला फर्जीवाड़ा

पुलिस के मुताबिक, 23 जनवरी 2025 को फ्लैट की सेल डीड शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी के नाम पर करा दी गई। हालांकि, इसके बाद जब खरीदार ने बैंक से फ्लैट पर बकाया लोन की स्थिति की पुष्टि की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। बैंक रिकॉर्ड के अनुसार, संपत्ति पर अभी भी करीब 35.70 लाख रुपये का लोन बकाया था। पुलिस जांच में आरोपी की ओर से दिखाया गया बैंक स्टेटमेंट भी कथित तौर पर फर्जी पाया गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस से संपर्क किया। मामले में सेक्टर-56 थाने में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।

फर्जी NOC और दस्तावेज दिखाकर लिया भरोसे में

पुलिस के वरिष्ठ जांच अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने बैंक लोन चुकाए बिना ही खरीदार को फर्जी तस्वीरों और दस्तावेजों के जरिए यह भरोसा दिलाया कि फ्लैट पर कोई बकाया नहीं है। आरोप है कि वास्तविक लोन की जानकारी छिपाकर दंपति ने पूरी बिक्री रकम हासिल कर ली।

पुलिस अब मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों और सबूतों की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि फर्जी बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेज किस तरह तैयार किए गए और इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsफ्लैट के 1.1 करोड़ लिए, बैंक का 35.7 लाख दबा गए! फर्जी NOC दिखाकर कपल ने की ठगी