गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड क्या हटेगा टोल प्लाजा? खत्म होने वाला है कॉन्ट्रैक्ट

Feb 16, 2026 09:39 am ISTKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर 17 साल का टोल कॉन्ट्रैक्ट 31 मई 2026 को खत्म हो रहा है जिससे लाखों वाहन चालकों को टोल से राहत मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। हालांकि एक महत्वपूर्ण विषय इस महत्वपूर्ण सड़क का मरम्मत का है।

गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड क्या हटेगा टोल प्लाजा? खत्म होने वाला है कॉन्ट्रैक्ट

गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर अब वाहनों के बेरोक-टोक फर्राटा भरने की उम्मीद जग गई है क्योंकि टोल कंपनी के साथ किया गया 17 साल का कॉन्ट्रैक्ट इस साल 31 मई को खत्म हो सकता है। बता दें कि रोजाना करीब एक लाख वाहन इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। इन वाहनों को अक्सर भारी जाम और प्रदूषण का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता इस टोल को पूरी तरह हटाने की मांग कर रहे हैं।

जाम मुक्त सफर का मिलेगा मौका

ऐसे में जब टोल कंपनी के साथ हुआ 17 वर्ष पुराना करार 31 मई 2026 को समाप्त होने जा रहा है। देखने वाली बात होगी कि क्या यह टोल हटाया जाता है। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर बने इस टोल प्लाजा हटाए जाने को लेकर अटकलें तेज हैं। शहर के लोगों को भी उम्मीद है कि अगले साढ़े तीन माह में गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर टोल प्लाजा हटने से जाम मुक्त सफर का मौका मिल सकेगा। लेकिन इस महत्वपूर्ण सड़क की मरम्मत भी एक महत्वपूर्ण मसला है जिससे मुंह नहीं मोड़ा जा सकता है।

पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा

सामाजिक कार्यकर्ता अजय बहल ने टोल की अवधि समाप्त होने की तारीख नजदीक आने पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि राज्य सरकार और लोक निर्माण विभाग समय रहते इस रोड के रखरखाव की योजना तैयार करे। इस टोल प्लाजा को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि यदि टोल प्लाजा हटता है तो विभाग किस मॉडल के तहत इस रोड का रखरखाव करेगा, क्योंकि यह फरीदाबाद के लिए महत्वपूर्ण रोड है।

हर रोज एक लाख से ज्यादा वाहनों की आवाजाही

गुरुग्राम और फरीदाबाद रोड पर हर रोज एक लाख से ज्यादा वाहन आवाजाही करते हैं। इनमें कर्मचारी, विद्यार्थी, व्यापारी, औद्योगिक इकाइयों से जुड़े लोग शामिल हैं। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर गुरुग्राम की सीमा में बने इस टोल प्लाजा कीवजह से शहर के लोगों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।

टोल प्लाजा के जाम से हो रही परेशानी

पिछले कई वर्षों में टोल प्लाजा के जाम से लाखों लोग परेशान रहे हैं। यहां पर फास्टैग की सुविधा शुरू होने से लोगों को कुछ राहत तो मिली है, लेकिन लोग इस टोल प्लाजा को पूरी तरह हटता देखना चाहते हैं। इसके हटने से लोगों को जाम से मुक्ति मिल सकेगी। इससे नौकरीपेशा लोगों के साथ-साथ आपातकालीन वाहनों को भी जाम से मुक्ति मिलेगी। यहां ट्रैफिक के फंसे रहने से प्रदूषण भी बढ़ता है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।