Nikay Chunav Parinam: गुरुग्राम-मानेसर के लिए भी आज फैसला बुधवार को ही नगर निगम गुरुग्राम और मानेसर में मेयर और दोनों निगमों के 56 पार्षदों के भाग्य का फैसला होगा। सुबह आठ बजे सभी मतगणना केंद्रो पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। नौ बजे से ही चुनाव के रूझान आने शुरू हो जाएंगे। शाम तक मतगणना पूरी होगी। गुरुग्राम में एमजी रोड बंद रहेगा।
12 Mar 2025, 12:42:10 PM IST
Nikay Chunav Result Live: गुरुग्राम से जीतीं BJP की राज रानी मल्होत्रा
गुरुग्राम से भारतीय जनता पार्टी की मेयर उम्मीदवार राज रानी मल्होत्रा जीत गई हैं। उन्होंने अपनी कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी सीमा पाहुजा को 1,79,485 वोटों से हराया है। भाजपा उम्मीदवार को 270781 जबकि कांग्रेस को 91296 वोट मिले। वहीं 15911 लोगों ने नोटा का विकल्प चुना।
12 Mar 2025, 12:21:01 PM IST
Nikay Chunav Result Live: फरीदाबाद में 10 राउंड की गिनती के बाद भाजपा की बढ़त बरकरार
फरीदाबाद में 10 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। अभ केवल तीन राउंड बचे हैं।
प्रवीण जोशी, भाजपा-388708
लता रानी, कांग्रेस-94292
निशा दलाल, आप-27389
मनसा पासवान, बसपा-23193
अंजना शर्मा, निर्दलीय-8981
संगीता यादव, निर्दलीय-11035
नोटा-9511
12 Mar 2025, 12:12:29 PM IST
Nikay Chunav Result Live: फरीदाबाद में जीत की ओर भाजपा
फरीदाबाद में भाजपा उम्मीदवार प्रवीण जोशी जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। 9 राउंड की गिनती के बाद उन्हें 347883 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस की लता रानी को 86755 वोट मिले हैं।
12 Mar 2025, 12:06:32 PM IST
Nikay Chunav Result Live: गुरुग्राम में आठ राउंड की गिनती पूरी
गुरुग्राम में भाजपा उम्मीदवार राज रानी को 215754 वोट मिले हैं। वहीं सीमा पाहुजा को 65764 वोट मिले हैं। दोनों के बीच वोटों का अंतर 149,990 है।
12 Mar 2025, 12:02:14 PM IST
Nikay Chunav Result Live: फरीदाबाद में 2,27,768 वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार पिछड़ी
फरीदाबाद में 8 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। भाजपा के प्रवीण जोशी को 304434 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस उम्मीदवार लता रानी को 76666 वोट मिले हैं।
12 Mar 2025, 11:44:57 AM IST
Nikay Chunav Result Live: फरीदाबाद में सात राउंड की गिनती पूरी
फरीदाबाद में भाजपा के मेयर प्रत्याशी प्रवीण जोशी की बढ़त बरकरार है। प्रवीण जोशी को 277566 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस की लता रानी को 70949 वोट मिले हैं।
12 Mar 2025, 11:37:00 AM IST
Nikay Chunav Result Live: छठे राउंड में भी भाजपा उम्मीदवार प्रवीण जोशी 1.74 लाख वोट से आगे
फरीदाबाद में मेयर प्रत्याशी भाजपा की प्रवीण जोशी राउंड छह के बाद कांग्रेस की प्रत्याशी लता रानी से 1,74,863 वोट से आगे हैं। भाजपा उम्मीदवार प्रवीण जोशी को 38, 856 वोट लेकर सबसे आगे हैं। उनके बाद कांग्रेस उम्मीदवार लता रानी को 9376 वोट मिले हैं।
12 Mar 2025, 11:34:12 AM IST
Nikay Chunav Result Live: गुरुग्राम में भाजपा का दबदबा
गुरुग्राम में छठे राउंड की गिनती के बाद भी भाजपा का दबदबा कायम है। पार्टी उम्मीदवार राज रानी को 164951 वोट मिले हैं। जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की सीमा पाहुजा को 50082 वोट मिले हैं।
12 Mar 2025, 11:22:40 AM IST
Nikay Chunav Result Live: फरीदाबाद में भाजपा के मेयर उम्मीदवार एक लाख से ज्यादा वोटों से आगे
फरीदाबाद में पांचवे राउंड की गिनती के बाद भाजपा के मेयर उम्मीदवार एक लाख से ज्यादा वोटों से आगे हैं
प्रवीण जोशी, भाजपा- 194073
लता रानी, कांग्रेस- 48690
निशा दलाल, आप- 12340
मनसा पासवान, बसपा- 11644
अंजना शर्मा, निर्दलीय- 4353
संगीता यादव, निर्दलीय- 5706
नोटा- 4565
12 Mar 2025, 11:20:24 AM IST
Nikay Chunav Result Live: गुरुग्राम में भाजपा की बढ़त बरकरार
गुरुग्राम में छठे राउंड की गिनती के बाद भाजपा की मेयर उम्मीदवार राज रानी की बढ़त बरकरार है
भाजपा से राज रानी मल्हौत्रा 164951
कांग्रेस से सीमा पाहूजा 50082
12 Mar 2025, 11:13:12 AM IST
Nikay Chunav Result Live: फरीदाबाद में चौथे राउंड की गिनती के बाद प्रवीण जोशी आगे
फरीदाबाद में भाजपा के मेयर उम्मीदवार प्रवीण जोशी चौथे राउंड की गिनती के बाद बढ़त बनाए हुए हैं।
प्रवीण जोशी, भाजपा-157262
लता रानी, कांग्रेस-38606
निशा दलाल, आप-8969
मनसा पासवान, बसपा-10186
अंजना शर्मा, निर्दलीय-3519
संगीता यादव, निर्दलीय-4350
नोटा-3464
12 Mar 2025, 10:58:09 AM IST
Nikay Chunav Result Live: मानेसर से जीते डॉ इन्द्रजीत यादव
मानेसर में 6 राउंड की गिनती के बाद डॉ इन्द्रजीत यादव मेयर का चुनाव जीत गए हैं। उन्हें 26393 वोट मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुन्दर लाल सरपंच को 24100 वोट मिले।
12 Mar 2025, 10:38:16 AM IST
Nikay Chunav Result Live: फरीदाबाद में तीसरे राउंड के बाद भी भाजपा आगे
फरीदाबाद में तीसरे राउंड की गिनती के बाद भाजपा के मेयर उम्मीदवार प्रवीण जोशी आगे हैं।
प्रवीण जोशी, भाजपा-126115
लता रानी, कांग्रेस-31375
निशा दलाल, आप-6683
मनसा पासवान, बसपा-8742
अंजना शर्मा, निर्दलीय-2731
संगीता यादव, निर्दलीय-3258
नोटा-2768
12 Mar 2025, 10:30:34 AM IST
Nikay Chunav Result Live: गुरुग्राम में तीन राउंड के बाद भाजपा की राज रानी आगे
गुरुग्राम में मेयर पद के लिए तीन राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। जिसमें भाजपा की राज रानी आगे चल रही हैं। उन्हें 84945 वोट मिले हैं। अभी 11 राउंड की गिनती होनी बाकी है।
12 Mar 2025, 10:23:34 AM IST
Nikay Chunav Result Live: तावड़ू नगर पालिका से जीतीं सुनीता सोनी
तावड़ू नगर पालिका के चेयरमैन पद के लिए हुए चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार सुनीता सोनी ने जीत हासिल की। उन्हें सबसे ज्यादा 3257 वोट मिले। उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय पायल सोनी को 3140 वोट मिले, जबकि पूनम देवी को 2948 वोट हासिल हुए।
12 Mar 2025, 10:13:20 AM IST
Nikay Chunav Result Live: सोहना नगरपरिषद में तीसरे चरण के बाद भाजपा आगे
सोहना नगरपरिषद चेयरपर्सन पद उपचुनाव में तीसरे चरण का परिणाम घोषित। तीसरे चरण में भाजपा उम्मीदवार प्रीति बागड़ी को 1992 और कांग्रेस उम्मीदवार ललिता को 849 वोट मिले है। तीन चरण में प्रीति को 5603 वोट तथा ललिता को 2713 वोट मिली है। दो चरण में कुल वोटों की गिनती 5514 की हुई है। जिसमें प्रीति बागड़ी की ललिता को 2890 वोट की बढ़त है।
12 Mar 2025, 10:07:33 AM IST
Nikay Chunav Result Live: गुरुग्राम में मेयर चुनाव के दूसरे राउंड की गिनती के बाद भाजपा की बढ़त बरकरार
गुरुग्राम निगम मेयर चुनाव में दूसरे राउंड की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार 38 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं
भाजपा से राज रानी मल्हौत्रा 57673
कांग्रेस से सीमा पाहूजा 19110
12 Mar 2025, 10:03:08 AM IST
Nikay Chunav Result Live: हथीन नगर पालिका से भाजपा उम्मीदवार लता रानी जीतीं
हथीन नगर पालिका के चेयरमैन पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा उम्मीदवार लता रानी ने जीत हासिल की है। उन्हें 4108 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी आभा 2845 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
12 Mar 2025, 09:58:18 AM IST
Nikay Chunav Result Live: मानेसर नगर निगम में भाजपा के मेयर उम्मीदवार निकले आगे
मानेसर निगम में मेयर चुनाव के दूसरा राउंड के बाद भाजपा के सुंदरलाल को बढ़त
भाजपा से सुदंरलाल 7794
कांग्रेस से नीरज यादव 0565
निर्दलीय डॉ.इंद्रजीत यादव 7932
निर्दलीय विजय सिंह 5470
12 Mar 2025, 09:53:10 AM IST
Nikay Chunav Result Live: फरीदाबाद में मेयर पद पर भाजपा की बढ़त
फरीदाबाद में पहले राउंड की गिनती के बाद भाजपा के मेयर उम्मीदवार को बढ़त
प्रवीण जोशी, भाजपा-50832
लता रानी, कांग्रेस-13063
निशा दलाल, आप-2713
मनसा पासवान, बसपा-3765
अंजना शर्मा, निर्दलीय-1046
संगीता यादव, निर्दलीय-1424
नोटा-1109
12 Mar 2025, 09:51:31 AM IST
Nikay Chunav Result Live: नगर पालिका तावडू में चेयरमैन पद के लिए दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद निर्दलीय आगे
दूसरे राउंड की गिनती के बाद सुनीता सोनी आगे
सुनीता सोनी, निर्दलीय-3257
पायल सोनी, निर्दलीय-3140
पूनम देवी, निर्दलीय-2948
मधु, निर्दलीय-1443
संजू, निर्दलीय-852
सुशीला वर्मा, निर्दलीय-744
रजिया, बसपा-545
अंजू, निर्दलीय-251
मीरा शर्मा, निर्दलीय-181
नीतू सोनी, निर्दलीय-109
नोटा-70
12 Mar 2025, 09:44:52 AM IST
Nikay Chunav Result Live: गुरुग्राम में पहले राउंड के बाद भाजपा उम्मीदवार को बढ़त
गुरुग्राम निगम मेयर चुनाव में पहले राउंड की गिनती के बाद
भाजपा से राज रानी मल्होत्रा 27990
कांग्रेस से सीमा पाहूजा 8202
12 Mar 2025, 09:42:56 AM IST
Nikay Chunav Result Live:नगर पालिका, हथीन में दूसरे राउंड के बाद भाजपा आगे
हथीन/राउंड-2
लता रानी, भाजपा उम्मीदवार-3084
आभा, निर्दलीय-1915
सविता, रानी निर्दलीय-1355
मीनू नकुल, निर्दलीय-1088
नोटा-38
12 Mar 2025, 09:39:42 AM IST
Nikay Chunav Result Live: गुरुग्राम में वोटों की गिनती जारी है
गुरुग्राम में मतगणना जारी है। गुरुग्राम के डीसीपी वेस्ट करण गोयल ने कहा, 'हमने सभी सुविधाएं जुटा ली हैं, सरकारी कर्मचारियों को मतगणना की ड्यूटी पर लगा दिया गया है। एमसीजी में 36 वार्ड हैं। सबसे पहले मेयर के लिए मतगणना होगी और उसके बाद वार्ड सदस्यों के लिए मतगणना होगी। सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।'
12 Mar 2025, 09:30:52 AM IST
Nikay Chunav Result Live: मानेसर में पहले राउंड की गिनती के बाद भाजपा को बढ़त
मानेसर निगम मेयर चुनाव पहला राउंड
भाजपा से सुदंरलाल 3171
कांग्रेस से नीरज यादव 0273
निर्दलीय डॉ.इंद्रजीत यादव 4809
निर्दलीय विजय सिंह 3133
12 Mar 2025, 09:20:34 AM IST
Nikay Chunav Result Live: फरीदाबाद में सबसे ज्यादा कांग्रेस का रहा है मेयर
हरियाणा में पहली बार फरीदाबाद में वर्ष 1994 में नगर निगम का गठन हुआ था। अभी तक मेयर का चुनाव सीधा नहीं होता था। पार्षद ही आपस में मेयर का चुनाव करते थे। वर्ष 1994 में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सूबेदार सुमन शहर के प्रथम मेयर बने। इसके बाद नगर निगम के वर्ष 2000 में चुनाव हुए। इस बार देवेंद्र भड़ाना को मेयर बने। लेकिन, पार्षदों ने विद्रोह कर दिया तो उनको हटना पड़ा। वर्ष 2001 में बल्लभगढ़ से पार्षद रहीं अनीता गोस्वामी को मेयर बनाया गया। मेयर का यह कार्यकाल पिछडे़ वर्ग के लिए आरक्षित था। उनके सर्टिफिकेट को लेकर विवाद होने पर उन्हें भी मेयर की कुर्सी छोड़नी पड़ी। इसके बाद उस वक्त कांग्रेस के समर्थक रहे अत्तर सिंह भड़ाना मेयर की कुर्सी पर बैठे। बाद में वे इनेलो में शामिल हो गए और वे इनेलो के जिलाध्यक्ष भी रहे। वे वर्ष 2005 तक वे मेयर रहे। वर्ष 2005 में कांग्रेस समर्थित पार्षद ब्रह्मवती खटाना मेयर बनीं। वर्ष 2010 में कांग्रेस पार्टी के समर्थित पार्षद अशोक अरोड़ा मेयर बने थे। वर्ष 2017 में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़कर पार्षद बनने वालीं सुमनबाला मेयर बनीं थीं।
12 Mar 2025, 09:10:36 AM IST
Nikay Chunav Result Live: सोहना में भाजपा उम्मीदवार आगे
गुरुग्राम के सोहना नगरपरिषद चेयरपर्सन पद उपचुनाव में पहले राउंड का परिणाम घोषित। पहले राउंड में भाजपा उम्मीदवार प्रीति बागड़ी को 1412 और कांग्रेस उम्मीदवार ललिता को 626 वोट मिले है। पहले राउंड में प्रीति को 786 वोट की बढ़त मिली। पहले राउंड में 2059 वोटों की गिनती हुई पूरी।
12 Mar 2025, 09:07:18 AM IST
Nikay Chunav Result Live: बैलेट पेपर में भाजपा आगे
फरीदाबाद में बैलेट पेपर से कुल आठ वोट पड़े। इनमें छह वोट भाजपा उम्मीदार प्रवीण जोशी को मिले बाकी दो वोट कांग्रेस उम्मीदवार लता को मिले। पहले राउंड में बैलेट पेपर की मतगणना हुई हैं। मेयर पद के लिए सात उम्मीदवार खड़े हैं। भाजपा और कॉंग्रेस को छोड़कर बाकी किसी उम्मीदवार को बैलेट पेपर की एक भी वोट नहीं मिला।
12 Mar 2025, 08:56:50 AM IST
Nikay Chunav Result Live: किस वार्ड की कहां हो रही मतगणना
फरीदाबाद के वार्ड नंबर- एक, दो, तीन, चार, 41 और 46 के लिए बल्लभगढ़ सेक्टर-दो स्थित श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय बालिका महाविद्यालय में मतगणना होगी। यहां 20 टेबल लगाई हैं। वार्ड नंबर-पांच, छह, सात, आठ और नौ के लिए एआरओ सहित 15 टेबल लगाई । उपरोक्त वार्ड की मतगणना एनआईटी-तीन स्थित डीएवी शताब्दी कॉलेज में हो रही है। वार्ड नंबर- 10, 11, 12, 13 और 15 के लिए एआरओ समेत 17 टेबल लगाई, इन वार्ड के लिए एनआईटी-तीन स्थित केएल मेहता महिला कॉलेज में मतगणना हो रही है। वार्ड नंबर- 14, 36, 37, 38 और 39 के लिए 18 टेबल है और सेक्टर-16ए स्थित राजकीय महिला कॉलेज में मतगणना है। वार्ड नंबर-16, 17, 18, 19 और 20 के लिए सेक्टर-14 स्थित डीएवी स्कूल में मतगणना चल रही है, यहां एआरओ समेत 17 टेबल लगाई है। वार्ड नंबर-21, 22, 23, 24 और 29 के लिए 15 टेबल लगी है, इनकी मतगणना एसजीएम नगर के सामुदायिक भवन में है। वार्ड नंबर-25, 26, 27, 28 और 30 के लिए 15 टेबल सेक्टर-28 स्थित सामुदायिक भवन में लगाई हैं। वार्ड नंबर-31, 32, 33, 34 और 35 की मतगणना सेक्टर-16ए स्थित राजकीय महिला कॉलेज में है, यहां 18 टेबल लगाई जाएंगी। वार्ड नंबर-40, 42, 43, 44 और 45 की मतगणना सेक्टर-14 स्थित डीएवी स्कूल में है, यहां 16 टेबल लगाई जाएंगी।
12 Mar 2025, 08:51:40 AM IST
Nikay Chunav Result Live: फरीदाबाद में 9 मतगणना केंद्र पर गिने जाएंगे वोट
फरीदाबाद नगर निगम चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। नौ मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इनके बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। गहन जांच के बाद ही उम्मीदवारों के एजेंटों को अंदर जाने दिया। मोबाइल लेकर जाने की अनुमति नही दी गई। छह मेयर महिला उम्मीदवारों और 221 पार्षद उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।
12 Mar 2025, 08:42:40 AM IST
Nikay Chunav Result Live: गुरुग्राम में इन स्थानों पर की जा रही है मतगणना
नगर परिषद सोहना
मतगणना केंद्र -राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हॉल नंबर 2
कुल वार्ड -21
कुल बूथ-47
कॉउंटिंग टेबल-8
वोट पोल -18002
नगर परिषद पटौदी जाटौली मंडी
मतगणना केंद्र -जाटौली कॉलेज स्थित टैगोर ऑडिटोरियम
कुल वार्ड -22
कुल बूथ-45
कॉउंटिंग टेबल-14
वोट पोल -31815
नगर निगम मानेसर
मतगणना केंद्र -मानेसर स्थित एचएसआइआइडीसी के सेक्टर एक में कम्युनिटी सेंटर हॉल
कुल वार्ड -20
कुल बूथ-96
कॉउंटिंग टेबल-16
वोट पोल -65292
नगर निगम गुरुग्राम
मतगणना केंद्र - राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर 14 में 6 स्थानों पर
कुल वार्ड -36
कुल बूथ-905
कॉउंटिंग टेबल-88
वोट पोल -377641
नगर पालिका फर्रुखनगर
मतगणना केंद्र - राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की लाइब्रेरी
कुल वार्ड -16
कुल बूथ-16
कॉउंटिंग टेबल-08
वोट पोल -11228
12 Mar 2025, 08:34:43 AM IST
Nikay Chunav Result Live: गुरुग्राम में वोटों की गिनती शुरू
गुरुग्राम जिले के पांचों निकाय क्षेत्र नामतः नगर निगम गुरुग्राम व मानेसर, नगर परिषद सोहना तथा पटौदी जाटौली मंडी सहित नगर पालिका फर्रुखनगर में मतों की गिनती शुरू हो गई है। पहले मेयर और चेयरमैन के वोटों की गिनती की जाएगी।
12 Mar 2025, 08:32:40 AM IST
Nikay Chunav Result Live: मतगणना केंद्र पहुंचे एजेंट
नगर निगम गुरुग्राम में मेयर और पार्षदों के वोटो की गिनती को लेकर सेक्टर-14 महिला कॉलेज में एजेंट पहुंच गए है। पुलिस ने मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। इसके अलावा मतगणना केंद्र के आसपास रास्तों को डायवर्ट भी किया गया है।