गुरुग्राम एनकाउंटर: किराये की काली स्कॉर्पियो और फायरिंग करते बदमाश, कैसे पुलिस ने 4 को किया ढेर
गुरुग्राम में गुरुवार रात एक भीषण एनकाउंटर में पुलिस ने एक साथ 4 बदमाशों को मार गिराया, जबकि पांचवां बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस के तीन जवान भी फायरिंग में घायल हुए हैं। बदमाश एक कारोबारी के घर फायरिंग कर रहे थे।

गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज-2 इलाके में गुरुवार रात पुलिस और दीपक नांदल गैंग के शूटर्स के बीच बड़ी मुठभेड़ हो गई। कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे बदमाशों को जब क्राइम ब्रांच की टीमों ने घेरा, तो उन्होंने पुलिस पर ही हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोलियों से 4 शूटर ढेर कर दिए गए तो एक जख्मी है। इस मुठभेड़ में बदमाशों का डटकर मुकाबला करते हुए गुरुग्राम पुलिस के 3 जवान भी गोली लगने से घायल हुए हैं।
गुरुग्राम पुलिस को कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली थी कि सुशांत लोक फेज-2 क्षेत्र में एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी घूम रही है, जिसमें कई हथियारबंद अपराधी सवार हैं। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की कई टीमें तुरंत मौके की तरफ रवाना हुईं। जब पुलिस टीमें सुशांत लोक पहुंचीं, तो वहां का नजारा बेहद खौफनाक था। स्कॉर्पियो सवार अपराधी वहां रहने वाले एसजीटी यूनिवर्सिटी के संस्थापक के बेटे विशाल बेरी के घर पर हथियारों से अंधाधुंध गोलियां बरसा रहे थे। बेरी परिवार के लिए यह बंधक जैसी स्थिति बन गई थी। अंदर बेरी का डरा सहमा परिवार और बाहर अंधाधुंध फायरिंग।
मांगी जा रही थी रंगदारी
विशाल बेरी से विदेश में बैठा एक इनामी गैंगस्टर कुछ दिनों से फिरौती (रंगदारी) के धमकी भरे मैसेज भेज रहा था। रंगदारी न देने पर व्यवसायी और उसके परिवार को डराने के उद्देश्य से ही इन शूटरों को भेजा गया था। लेकिन क्राइम ब्रांच की टीमों ने कमाल की फुर्ती दिखाते हुए अपराधियों को मौके पर ही घेर लिया। शूटर्स को आत्मसमर्पण (सरेंडर) करने की चेतावनी दी। लेकिन बदमाशों ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीमों पर फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा और अपराधियों को दबोचने के लिए जवाबी फायरिंग की।
गोलियों की आवाज से थर्रा उठा सुशांत लोक
गुरुग्राम का पॉश इलाका सुशांत लोक रात करीब 9 बजे गोलियां की आवाज से थर्रा उठा। पहले बदमाशों की ठांय-ठांय और फिर पुलिस के संग सीधी मुठभेड़ में कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस की गोलियां सभी 5 शूटरों को लगीं। पुलिस ने सभी घायल बदमाशों को तुरंत नजदीकी निजी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 4 अपराधियों को मृत घोषित कर दिया, जबकि पांचवें शूटर की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। इस ऑपरेशन में गुरुग्राम पुलिस के 3 जवान भी बदमाशों की गोलियों का शिकार होकर घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल में आईसीयू और डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखकर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।
किराये की स्कॉर्पियो
जांच में सामने आया है कि विदेश में बैठा कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड है। वह पिछले काफी दिनों से इस प्रॉपर्टी डीलर से मोटी रंगदारी मांग रहा था। रकम न मिलने पर उसने किराये की स्कॉर्पियो कार देकर इन शूटरों को दहशत फैलाने के लिए भेजा था। स्कॉर्पियो के नंबर प्लेट को काले पेंट से आधा ढंक दिया गया था।
यह गैंग पहले भी मचा चुका आतंक
दीपक नांदल इससे पहले भी मशहूर सिंगर फाजिलपुरिया, सौरभ यादव, एक कार शोरूम मालिक और फैशन डिजाइनर से रंगदारी मांग चुका है। पुलिस ने इन सभी मामलों में मुस्तैदी दिखाते हुए पहले भी उसके शूटरों को दबोचा है। वारदात के बाद पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर और अन्य टारगेटेड लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षा मुहैया करा दी गई है।
जुटाए गए सबूत
पुलिस के डीसीपी (क्राइम) और डीसीपी (ईस्ट) भारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वारदात की गंभीरता को देखते हुए सीन-ऑफ-क्राइम और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीमों को बुलाया गया। वैज्ञानिक और तकनीकी विशेषज्ञों ने मौके से खाली कारतूस, बदमाशों के हथियार और स्कॉर्पियो गाड़ी का तकनीकी निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


