कारोबारी के घर हमले का VIDEO भी बना रहे थे शूटर, गुरुग्राम एनकाउंटर की पूरी कहानी

लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
Follow us on Google News
share

दीपक नादंल गैंग के शूटरों और गुरुग्राम पुलिस के बीच मुठभेड़ मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। हमलावर कारोबारी के घर पर गोलीबारी का वीडियो बना रहे थे। क्या थी इसकी वजह? जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

कारोबारी के घर हमले का VIDEO भी बना रहे थे शूटर, गुरुग्राम एनकाउंटर की पूरी कहानी

गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज-1 में गुरुवार देर रात फिरौती की रकम नहीं मिलने पर एक बड़े कारोबारी के घर को निशाना बनाने आए शूटरों और पुलिस के बीच आमने-सामने हुई मुठभेड़ में दीपक नादंल गैंग के 4 शूटर मारे गए जबकि एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो गुरुग्राम में देर रात हुआ यह ऑपरेशन किसी क्राइम फिल्मी सीन जैसा था। हमलावरों ने कैमरे में कारोबारी के घर पर की गोलीबारी को रिकॉर्ड किया था।

'एनडीटीवी इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम पुलिस सूत्रों का कहना है कि जब एक स्थानीय व्यापारी के घर पर गोलियां चल रही थीं तो हमलावरों में से एक अपने मोबाइल से हमले का वीडियो बना रहा था। बदमाश की ओर से मुठभेड़ को रिकॉर्ड किए जाने का मकसद विदेश में बैठे अपने आका को पूरी घटना को लाइव दिखाना था।

पुलिस सूत्रों की मानें तो क्राइम ब्रांच कई दिन से गिरोह की गतिविधियों के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर खास जगहों पर नजर बनाए हुए थी। वह गिरोह की हर गतिविधि को बारीकी से ट्रैक करने की कोशिश कर रही थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीते कुछ दिनों से क्राइम ब्रांच को इलाके में दीपक नादंल गैंग की गतिविधियों के बारे में पक्की जानकारी मिल रही थी।

लगाई गईं क्राइम ब्रांच की 3 टीमें

अधिकारी ने कहा कि हमें बहुत खास जानकारी मिली थी कि 4 से 5 हथियारबंद बदमाश काली स्कॉर्पियो में घूम रहे हैं। इस जानकारी की पुष्टि होते ही पूरा नेटवर्क बदमाशों को दबोचने के लिए ऐक्शन मोड में आ गया। एक इंटेलिजेंस अधिकारी की देखरेख में गुरुग्राम के सेक्टर 17, 39 और 40 से क्राइम ब्रांच की 3 खास टीमें बनाई गईं।

फायरिंग का वीडियो बना रहे थे शूटर

शूटरों ने ऑटोमैटिक लाइसेंस प्लेट पहचानने वाले कैमरों से बचने के लिए गाड़ी की नंबर प्लेट काले टेप से ढक दी थी। गाड़ी उस स्थानीय व्यापारी के घर के ठीक सामने रुकी जिसे हाल ही में रंगदारी के लिए निशाना बनाया गया था। स्कॉर्पियो से 3 हथियारबंद शूटर निकले और उन्होंने सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टलों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक शूटर पीछे खड़ा होकर मोबाइल फोन से फायरिंग का वीडियो बना रहा था।

विदेश में बैठे सरगना के निर्देश पर कर रहे थे काम

पुलिस सूत्रों का कहना है कि शूटर विदेश में बैठे कुख्यात सरगना के निर्देश पर काम कर रहे थे। वे इस वीडियो को इस लिए बना रहे थे ताकि इसका इस्तेमाल आगे रंगदारी वसूलने के लिए किया जा सके। पहली गोली चलते ही क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस टीमों ने सड़क ब्लॉक की। पुलिस ने सावधानी बरती कि आस-पास के घरों की दीवारों के आर-पार कोई गोली न जाए।

इलाका सील कर शूटरों को घेर लिया

अधिकारियों के अनुसार, पूरे इलाके को सील कर दिया गया। पुलिस टीम ने एक घेरा बनाया और पांचों शूटरों से सरेंडर करने के लिए कहा। इसके बाद शूटरों ने व्यापारी के घर को निशाना बनाना छोड़कर पुलिसकर्मियों पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी। शुरुआती कुछ सेकंड में ही 3 पुलिस के अधिकारी घायल हो गए। अधिकारियों ने शुरुआत में हवा में गोलियाँ चलाईं ताकि घायल साथियों को सुरक्षित बचाया जा सके।

लंबी दूरी के हथियारों से जवाबी कार्रवाई

एनडीटीवी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि फिर भी स्कॉर्पियो के पीछे से जानलेवा फायरिंग जारी रही तो क्राइम ब्रांच ने आत्मरक्षा के लिए खास लंबी दूरी के हथियारों का इस्तेमाल करते हुए जवाबी फायरिंग की। यह मुठभेड़ तब खत्म हुई जब पांचों शूटर गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया। फिर पास के सरकारी अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने वहां 4 शूटरों को मृत घोषित कर दिया।

ऑटोमैटिक पिस्टलों की ओरिजिन की पड़ताल

मारे गए शूटरों की पहचान दीपा उर्फ ​​संदीप, आर्यन, नितिन और अंकित के रूप में की गई है। इस मुठभेड़ में एक अन्य घायल हो गया। पांचवें आरोपी की पहचान शिवम के रूप में हुई है। घायल पुलिस अधिकारियों की पहचान असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर सुनील कुमार और कॉन्स्टेबल मंजीत सिंह और शमशेर सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर ली है। पुलिस ने मौके से 5 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, 50 खाली कारतूस और बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामद पिस्टलों की ओरिजिन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।