गुरुग्राम के गांवों को मिलेगी ‘नई रफ्तार’; PWD ने कनेक्टिंग रोड चौड़े करने का बनाया प्लान

Mar 14, 2026 02:34 pm ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share

गुरुग्राम जिले के गांव-देहात में रहने वाले हजारों लोगों के लिए अच्छी खबर है। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग ( पीडब्ल्यूडी) की ओर से टेंडर लगाए गए हैं।

गुरुग्राम के गांवों को मिलेगी ‘नई रफ्तार’; PWD ने कनेक्टिंग रोड चौड़े करने का बनाया प्लान

गुरुग्राम जिले के गांव-देहात में रहने वाले हजारों लोगों के लिए अच्छी खबर है। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग ( पीडब्ल्यूडी) की ओर से टेंडर लगाए गए हैं। इस पर 30 से 50 लाख रुपये की लागत से डेढ़ से पांच किलोमीटर सड़क निर्माण से लेकर मरम्मत कार्य होंगे।

पटौदी-फर्रुखनगर के दस से अधिक गांवों को जोड़ने और बेहतर सड़क उपलब्ध करवाने की योजना बनाई जा रही है। गांवों की सड़कों की मरम्मत होने से 30 से 40 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। इन सड़कों से प्रतिदिन चार हजार से ज्यादा वाहनों का आवागमन रहता है।

यात्रा में लगता था अधिक समय

सड़कों के टूटा होने के कारण लोगों को आवागमन में दो से तीन गुना तक समय लग रहा था तो वहीं वाहनों की टूट-फूट से भी लोगों को परेशानी होती थी। इन सड़कों की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने कई बार विभाग के अधिकारियों के सामने गुहार लगाई थी। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए अब पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़कों का टेंडर जारी कर दिया गया है। कार्य अलॉट कर अगले माह से काम शुरू कर दिया जाएगा।

सड़कों की स्पेशल रिपेयर करवाई जाएगी

पीडब्लूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता चरणदीप राना ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर सड़क उपलब्ध करवाने के लिए सड़कों की स्पेशल रिपेयर करवाई जाएगी, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अगले महीने इन सड़कों पर निर्माण और मरम्मत का काम शुरू करवा दिया जाएगा। इसका उद्देश्य यातायात बेहतर बनाकर कनेक्टिविटी प्रदान करना है। सड़कों के निर्माण से ग्रामीण इलाकों में परिवहन आसान होगा।

दो चरणों में पूरा होगा निर्माण का काम

पहले चरण में यानी इसी वित्तीय वर्ष में इन सड़कों का विस्तार होगा। दूसरे चरण में यानी अगले वर्ष बाकी की सौ किलोमीटर के करीब सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इन सभी सड़कों पर काम पीडब्ल्यूडी (भवन एवं सड़कें) विभाग करेगा। बता दें कि ये ऐसी सड़कें हैं, जो वर्तमान में 12 फीट चौड़ी हैं। अब इन सड़कों की चौड़ाई 18 फीट की जाएगी।

सड़कों की चौड़ाई 18 फीट तक की जाएगी

पीडब्ल्यूडी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान के तहत सड़कों का निर्माण और चौड़ीकरण किया जाएगा। इसमें 12 फीट चौड़ी ग्रामीण सड़कों को बढ़ाकर 18 फीट किया जाएगा। इसमें रिठौज-धूमसपुर का निर्माण कार्य किया जाएगा। उल्लावास और बहरामपुर होते हुए 4.75 किलोमीटर तक सड़क निर्माण होगा।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।