गुरुग्राम में बंधक बना युवक के उतारे कपड़े, अश्लील हरकत; रुपये भी वसूले

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share

गुरुग्राम के पटौदी में चार बदमाशों ने एक युवक को बंधक बनाकर उसके कपड़े उतारे और अश्लील वीडियो बनाया। आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की और डरा-धमकाकर नकदी व ऑनलाइन पैसे वसूले। 

गुरुग्राम में बंधक बना युवक के उतारे कपड़े, अश्लील हरकत; रुपये भी वसूले

गुरुग्राम के पटौदी में एक युवक को बंधक बनाकर उसके साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक जब रेलवे स्टेशन से लौट रहा था तब आरोपियों ने उसे जबरन एक ऑफिस में ले जाकर बंधक बना लिया। आरोपियों ने युवक को निर्वस्त्र कर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। आरोपियों ने मारपीट कर युवक से नकद भी छीन लिए। यही नहीं उसकी मां से भी पांच हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। मां के मौके पर पहुंचने के बाद युवक को छोड़ा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बंधक बनाकर वारदात

गुरुग्राम के पटौदी के वार्ड नंबर-19 में रहने वाले एक 33 साल के युवक ने पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह अपने पड़ोसी को रेलवे स्टेशन छोड़कर वापस आ रहा था। जब वह पटौदी बस स्टैंड के पास पहुंचा तो वहां पहले से तैयार बैठे खंडेवला निवासी सोनू, रामपुर निवासी तेजू और उनके दो साथियों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी उसे जबरदस्ती पास के एक दफ्तर में ले गए और दरवाजा अंदर से बंद करके उसे बंधक बना लिया।

निर्वस्त्र कर अश्लील हरकतें

पीड़ित का आरोप है कि चारों युवकों ने उसे निर्वस्त्र किया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। आरोपियों ने इस घटना का मोबाइल से वीडियो भी बनाया। पीड़ित के बार-बार गिड़गिड़ाने पर भी आरोपियों ने उसे नहीं छोड़ा और उसके साथ मारपीट करते रहे।

रुपये छीने, किया टॉर्चर

आरोपियों ने पीड़ित की जेब से पांच हजार रुपये नकद छीन लिए और घर से और पैसे मंगवाने के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। जान बचाने के लिए पीड़ित ने अपनी मां को फोन किया जिसके बाद सोनू के मोबाइल नंबर पर पांच हजार रुपये और ट्रांसफर करवाए गए। बाद में पीड़ित की मां ने मौके पर पहुंचकर उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि पुलिस को बताया तो वे वीडियो वायरल कर देंगे या उसे जान से मार देंगे।

पुलिस ने कराया मेडिकल

पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें उसके शरीर पर पांच गंभीर चोटें मिलीं। जांच अधिकारी के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।