Hindi Newsएनसीआर Newsgurugram crime man fired his female friend due to jilted in love
युवती ने बंद की बात तो युवक ने गोली मारी; गुरुग्राम में एकतरफा प्यार में वारदात

युवती ने बंद की बात तो युवक ने गोली मारी; गुरुग्राम में एकतरफा प्यार में वारदात

संक्षेप:

गुरुग्राम में एक शख्स ने अपनी महिला मित्र पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी पीड़िता से एकतरफा प्यार करता था।

Thu, 23 Oct 2025 11:15 PMKrishna Bihari Singh पीटीआई, गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम में एक शख्स ने एकतरफा प्यार में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। एक शख्स ने गांव डूंडाहेड़ा में गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे ऑफिस जा रही एक युवती को पिस्तौल से गोली मार दी। घायल युवती को तत्काल सेक्टर-10 के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने बताया कि युवती ने पिछले कुछ दिनों से युवक से बात करनी बंद कर दी थी। इससे गुस्से में आकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यूपी प्रतापगढ़ की युवती गुरुग्राम के उद्योग विहार के फेज-चार में स्थित एक निजी कंपनी में काम करती है। वह डूंडाहेड़ा इलाके में किराए के मकान में रहती है। अस्पताल में पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि गुरुवार सुबह दस बजे वह ऑफिस जाने के लिए कमरे से निकलकर जूते पहन रही थी। तभी उसने यूपी के जौनपुर निवासी 33 वर्षीय विपिन को देखा।

पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि आरोपी विपिन ने उसे जबरन अंदर कमरे में चलने को कहा लेकिन जब उसने मना किया तो उसने पिस्तौल दिखाते हुए धमकी दी। आरोपी ने कमरे के अंदर नहीं जाने पर गोली मारने की धमकी दी। पीड़िता जब कमरे में नहीं गई तो उसने गोली मार दी। गोली युवती के कंधे पर लगी है। बताया जाता है कि युवती और आरोपी पहले दोस्त थे।

युवती ने कुछ दिनों से विपिन से बात करनी बंद कर दी थी। इससे नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। सूत्रों की मानें तो आरोपी ने एकतरफा प्यार में पागल होकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात की सूचना मिलते ही उद्योग विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी बरामद की है। डॉक्टरों ने बताया कि युवती की हालत खतरे से बाहर है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।