Hindi Newsएनसीआर Newsgurugram crime half naked body of 20 year old woman found in manesar
गुरुग्राम के मानेसर में अधनंगी मिली 20 साल की युवती की लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका

गुरुग्राम के मानेसर में अधनंगी मिली 20 साल की युवती की लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका

संक्षेप:

गुरुग्राम में अर्धनग्न हालत में एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को यह मामला रेप के बाद हत्या का लग रहा है। पुलिस को शक है कि हत्या को कहीं और अंजाम दिया गया है। 

Dec 13, 2025 07:36 pm ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम के मानेसर थाना क्षेत्र के पचगांव में बाघनकी रोड पर अर्धनग्न हालत में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को शुरुआती जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का मामला लग रहा है। दुष्कर्म और हत्या को कहीं और अंजाम दिया गया ऐसा मालूम पड़ रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया। अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। युवती का उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना

पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कुछ राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम में बाघनकी रोड पर युवती की लाश पड़ी होने की सूचना दी। पुलिस, एफएसएल, सीन आफ क्राइम की टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

गले पर निशान, दाहिने हाथ पर गुड़िया लिखा

लाश पचगांव बाघनकी रोड पर धीरज धर्मकांटा के पास ईंटों के बीच पड़ी थी। गले पर रस्सी से खींचने के निशान बने हुए थे। आसपास के लोगों से महिला के बारे में पूछा गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। युवती के दाहिने हाथ पर गुड़िया लिखा हुआ है।

पंचगांव इलाके में मिली लाश

जिला पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि पुलिस थाना मानेसर के अधिकार क्षेत्र गांव ग्वालियर पंचगांव इलाके में युवती का शव मिला है। पहचान के लिए शव को मॉर्च्युरी हाउस रखवाया गया। सीन ऑफ क्राइम टीम के घटना स्थल के निरीक्षण में अभी तक मृतका के साथ दुष्कर्म होने साक्ष्य नहीं मिला है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ होगा कि महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात तो नहीं अंजाम दी गई है।पुलिस को मौके से युवती का मोबाइल फोन या अन्य कोई अन्य सामान नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है, ताकि महिला की पहचान हो सके और आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके। महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही आसपास के थानों में सूचना भेजकर गुमशुदगी की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- मोनी देवी

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।