दादा जी के पास जा रही, गुरुग्राम में श्मशान के पास तालाब में मिली 11वीं की छात्रा की लाश

Feb 15, 2026 12:34 am ISTKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम के मोकलवास गांव में 11वीं की एक छात्रा की लाश श्मशान घाट के तालाब से बरामद की गई है। तीन दिन पहले लापता हुई छात्रा ने सुसाइड नोट में मौत के स्थान का संकेत दिया था। पुलिस उसके कदम के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

दादा जी के पास जा रही, गुरुग्राम में श्मशान के पास तालाब में मिली 11वीं की छात्रा की लाश

गुरुग्राम के मोकलवास गांव में 11वीं की छात्रा की लाश श्मशान घाट के पास एक तालाब से बरामद की गई है। वह तीन दिन पहले अचानक घर से लापता हो गई थी। पुलिस को जांच के दौरान छात्रा की एक डायरी मिली जिसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा था कि वह अपने दादाजी के पास जा रही है और उसे श्मशान के तालाब में ढूंढा जाए। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

कमरे से मिली डायरी

नेहा ने घर से जाने से पहले अपनी डायरी में एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिससे उसकी लोकेशन का सुराग मिला। पुलिस की जांच में छात्रा के कमरे से एक डायरी मिली, जिसने इस गुत्थी को सुलझा दिया। नेहा ने डायरी में लिखा था मम्मी-पापा, मुझे माफ कर देना। मैं दादा जी के पास जा रही हूं। मुझे तलाश मत करना और अगर करना ही है तो श्मशान वाले जोहड़ में तलाश कर लेना। इन शब्दों को पढ़ते ही पुलिस और परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। गोताखोरों और मोटरों की मदद से जब जोहड़ का पानी कम किया गया, तो नेहा का शव कीचड़ में फंसा हुआ पुलिस को मिला।

पढ़ाई करने की बात कहकर कमरे में गई

नेहा पढ़ाई में काफी होनहार थी। उसके पिता कोर्ट की लाइब्रेरी में कार्यरत हैं। 11 फरवरी की रात वह पढ़ाई करने की बात कहकर अपने कमरे में गई थी, लेकिन सुबह वह वहां नहीं मिली। सीसीटीवी फुटेज में उसे स्कूल ड्रेस पहनकर अकेले जाते देखा गया था। पुलिस और परिवार ने उसकी तलाश में रात-दिन एक कर दिया था, यहां तक कि परिवार ने सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की थी।

कई दिनों से तनाव में थी नेहा

पुलिस जांच में सामने आया है कि नेहा पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। उसके सहपाठियों ने बताया कि वह काफी उदास रहती थी और अक्सर कहती थी कि वह अब यहां नहीं रहना चाहती। हालांकि, तनाव की मुख्य वजह क्या थी, पुलिस अब इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस घटना के बाद पूरे मोकलवास गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस इस मामले में हर पहलू से तफ्तीश कर रही है कि आखिर एक होनहार छात्रा ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
;;;