गुरुग्राम में फिर गरजेंगे बुलडोजर, अब शहरी गांवों में गिराए जाएंगे अवैध निर्माण; डिटेल

हिन्दुस्तान टाइम्स, अभिषेक बहल, गुरुग्राम
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम में जिला एनफोर्समेंट अथॉरिटी शहरी गांवों में नालों पर हुए अवैध निर्माण को हटाएगी। नालों की मैपिंग, निशानदेही और ड्रोन सर्वे भी कराएगा। क्या है प्रशासन की तैयारी? जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

गुरुग्राम में फिर गरजेंगे बुलडोजर, अब शहरी गांवों में गिराए जाएंगे अवैध निर्माण; डिटेल

गुरुग्राम में अतिक्रमण के खिलाफ एक और बड़ा बुलडोजर ऐक्शन होने जा रहा है। जिला एनफोर्समेंट अथॉरिटी ने सोमवार को कहा कि वह शहरी गांवों में सरकारी जमीन पर हुए अवैध निर्माण को हटाएगी। प्रशासन का खास ध्यान उन निर्माण पर होगा जो बारिश के पानी की निकासी में बाधा बन रहे हैं। माना जा रहा है कि इन्हीं अवैध निर्माण के कारण आस-पास की रिहायशी कॉलोनियों में जलभराव की समस्याएं देखने को मिल रही हैं।

नालों पर अवैध निर्माण से जलभराव

अधिकारियों ने बताया कि नालों और निगम की जमीनों पर अवैध निर्माण की वजह से बारिश के पानी का बहाव रुक गया है। इससे पानी ड्रेनेज नेटवर्क में जाने के बजाय कॉलोनियों में भर जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए विभाग ने नालों की सही सीमाओं की मैपिंग और निशानदेही करने का फैसला किया है। नालों की सीमाओं की मैपिंग और निशानदेही बुलडोजर ऐक्शन से पहले की जाएगी।

नाथूपुर गांव के लोगों को दी गई जानकारी

गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) के डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर और नोडल ऑफिसर (एनफोर्समेंट) आरएस भाथ ने कहा कि हमारी टीम ने पिछले हफ्ते नाथूपुर गांव का दौरा किया और निवासियों को बताया कि नाले की जमीन और सरकारी संपत्ति पर बने अवैध निर्माण हटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नाले बंद हो गए हैं और कई जगहों पर ड्रेन की जगह इमारतें बन गई हैं।

ड्रोन सर्वे भी कराया जाएगा

अधिकारी ने कहा कि हम विस्तृत जांच करेंगे और जरूरत पड़ने पर अवैध कब्जे की पहचान के लिए ड्रोन सर्वे भी कराएंगे। अतिक्रमण हटाने का काम कई शहरी गांवों में किया जाएगा। इनमें नाथूपुर, सिकंदरपुर, मेधावास, उल्लावास और सदर्न पेरिफेरल रोड के किनारे बसे अन्य गांव शामिल हैं।

कई नाले बंद

जिला नगर योजनाकार और नोडल ऑफिसर (एनफोर्समेंट) आरएस भाथ ने आगे कहा कि गोल्फ कोर्स रोड और अन्य इलाकों में प्राकृतिक नाले कभी बारिश के पानी की निकासी में अहम भूमिका निभाते थे। इनमें से कई को बंद कर दिया गया है या निर्माण के मलबे और अवैध कचरे से भर दिया गया है। हम इनकी सफाई सुनिश्चित करेंगे।

वैध कागजात दिखाने को भी कहेंगे

अधिकारियों ने कहा कि नाथूपुर में प्रॉपर्टी मालिकों से मालिकाना हक के वैध कागजात दिखाने को कहा जाएगा। अगर ग्रामीण इस मामले पर चर्चा करना चाहते हैं तो हम पंचायत करने के लिए तैयार हैं। वहीं एनफोर्समेंट विभाग ने बताया कि उसने पहले ही कई सेक्टरों में 250 एकड़ सरकारी जमीन से अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया है। सोहना में पर्यटन के लिए आरक्षित जमीन के बड़े हिस्से को भी हाल ही में अवैध कब्जों से वापस हासिल किया गया है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।