Hindi Newsएनसीआर NewsGurugram blind murder mystery solved, boyfriend and girlfriend arrested for killing senior
सीनियर की हत्या करने वाले प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार, गुरुग्राम में ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी

सीनियर की हत्या करने वाले प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार, गुरुग्राम में ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी

संक्षेप:

गुरुग्राम पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला साथी से दोस्ती करने की बात पर रंजिश रखते हुए एक युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर अपने 40 वर्षीय सीनियर सहकर्मी की बेरहमी से हत्या कर दी थी।

Nov 14, 2025 04:17 pm ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम, गौरव चौधरी
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला साथी से दोस्ती करने की बात पर रंजिश रखते हुए एक युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर अपने 40 वर्षीय सीनियर सहकर्मी की बेरहमी से हत्या कर दी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मृतक की पहचान 40 वर्षीय सोनपाल के रूप में हुई है, जो 4 अक्टूबर 2025 से लापता था। पुलिस ने जांच के बाद 13 और 14 नवंबर को हत्या के आरोपी 26 वर्षीय कुशलपाल सिंह उर्फ कौशल और उसकी प्रेमिका 19 वर्षीय भावना दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि मृतक सोनपाल और आरोपी कुशलपाल एक ही कंपनी में काम करते थे। सोनपाल, कुशलपाल पर अपनी लिव-इन पार्टनर भावना से दोस्ती कराने का दबाव बना रहा था, जिससे दोनों आरोपी उससे रंजिश रखने लगे।

4 अक्टूबर को कुशलपाल और भावना मृतक सोनपाल को बाइक पर बिठाकर मथुरा घुमाने के बहाने अपने साथ ले गए। केएमपी होते हुए ये कोसी बॉर्डर (उत्तर-प्रदेश) पहुंचे, जहां दोनों ने सोनपाल के सिर पर हेलमेट से वार किए और कुशलपाल ने चाकू से गर्दन पर 7 से 8 बार वार करके उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू, हेलमेट, बाइक और मृतक का आईडी कार्ड व बैग बरामद कर लिया है। पुलिस ने मृतक का शव भी कोसी बॉर्डर से बरामद किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।