सूरज उगने से पहले गरजने लगे बुलडोजर, तोड़ा गया गुरुग्राम का बाबा बालक नाथ मंदिर

हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम के सेक्टर 50 में बने बाबा बालकनाथ मंदिर को आखिरकर तोड़ दिया गया। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने मंदिर तोड़ने के बाद चार एकड़ जमीन को अपने कब्जे में ले लिया है।

bulldozer action
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने मंदिर के स्थान को खाली कराकर अपने कब्जे में लिया।

दीपक आहूजा, गुरुग्राम: गुरुग्राम के सेक्टर-50 में साउथ सिटी दो के पास बाबा बालक नाथ मंदिर को आखिरकार तोड़ दिया गया। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने इस जगह को अपने कब्जे में ले लिया है। मंदिर से मूर्तियों को निकालकर दूसरे मंदिरों में स्थापित किया गया और इसके बाद बुलडोजर से मंदिर को ढहा दिया गया। शुक्रवार अलसुबह करीब चार बजे एचएसवीपी का तोड़फोड़ दस्ता मौके पर पहुंच गया। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग और नगर निगम का तोड़फोड़ दस्ता भी मौके पर मौजूद रहा।

तोड़फोड़ दस्ते ने पहुंचते ही एक पुजारी से मंदिर में रखी मूर्तियों को हटवाकर दूसरे मंदिरों में स्थापित करवाया। इसके बाद गायों को कार्टरपुरी गौशाला में भिजवाया। इसके बाद तीनों टीमों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। सुबह सात बजे तक तोड़फोड़ की कार्रवाई के बाद चार एकड़ जमीन को खाली करवाया। अब जमीन की चारदीवारी का काम भी शुरू कर दिया है। तोड़फोड़ की यह कार्रवाई एचएसवीपी की संपदा अधिकारी अनुपमा मलिक के नेतृत्व में हुई।

एचएसवीपी अधिकारियों के मुताबिक यह जमीन अधिग्रहित है। अधिग्रहित चार एकड़ को जमीन पर मंदिर का कब्जा था। करीब 15 साल पहले इस जमीन का अधिग्रहण हुआ था।

पुलिस छावनी में बदला क्षेत्र

एचएसवीपी ने पहले भी कई बार इस जमीन को खाली करवाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों के विरोध की वजह से पीछे हटना पड़ा। 27 जुलाई को भी तोड़फोड़ हुई थी, लेकिन ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया था। दो दिन पहले विरोध कर रहे आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके चलते किसी तरह के विरोध को लेकर पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में बदल गया था। सूत्रों के मुताबिक गुरुग्राम पुलिस को तोड़फोड़ के दौरान विरोध करने का जिस-जिस व्यक्ति पर शक था, उन्हें गुरुवार को हिरासत में ले लिया था।

स्कूल बसों को जाने से रोका

मंदिर के समीप गुरुग्राम पुलिस के नाके की वजह से स्कूल बस से आने वाले बच्चे परेशान रहे। इन बच्चों को घर तक पैदल जाना पड़ा। स्कूल स्टाफ बच्चों को पैदल घर तक छोड़ कर आया।

मीडिया को मंदिर तक जाने से रोका

बाबा बालक नाथ मंदिर में तोड़फोड़ के चलते पुलिस ने सभी सड़कों को नाका लगाकर बंद कर दिया था। इससे लोगों को परेशानी हुई। साउथ सिटी दो और निर्वाणा कंट्री की सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। मीडिया को भी तोड़फोड़ स्थल तक जाने से रोका गया।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News , Delhi Protest Live और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsसूरज उगने से पहले गरजने लगे बुलडोजर, तोड़ा गया गुरुग्राम का बाबा बालक नाथ मंदिर