जॉब छोड़ शुरू किया ये काम, दोगुनी हो गई कमाई; देखें VIDEO

लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम के एक ऑटोवाले का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक ऑटोवाला बताता है कि उसने जॉब छोड़कर ऑटो चलाना शुरू किया और अब उसकी कमाई दोगुनी से ज्यादा हो गई है।

गुरुग्राम में ऑटोवाला कमाता है 60 हजार रुपए महीना
ऑटोवाला कमाता है 60 हजार रुपए महीना

अपनी तमाम कमियों के बावजूद दुनिया और खासकर भारत में गिग इकॉनमी की शुरुआत एक वरदान साबित हुई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक यात्री ऑटोवाले से बात करता है और वीडियो रिकॉर्ड कर लेता है। इस वीडियो में ऑटो चालक ने बड़ा दावा किया है। ऑटोवाले ने बताया कि वो पहले गुरुग्राम में जॉब करता था और 25 हजार कमाता था, लेकिन अब ऑटो चलाकर दोगुने से भी ज्यादा कमाई कर रहा है।

25 हजार से 60 हजार तक पहुंच गई कमाई

जॉब छोड़कर अपना काम शुरू करना एक चुनौतीपूर्ण काम है। देश और दुनिया में ज्यादातर लोग अपनी जॉब छोड़कर खुद का काम शुरू करना चाहते हैं, लेकिन इसमें गिने-चुने लोग ही ऐसा कर पाते हैं। जो लोग करते भी हैं उनमें से ज्यादातर लोग असफल हो जाते हैं और कुछ ही सफल हो पाते हैं। इसकी वजह जो भी हो, लेकिन एक ऑटोवाले के वायरल वीडियो ने जॉब छोड़कर अपना काम शुरू करने की सोच रहे लोगों की सोच बदल दी है। दरअसल ऑटोवाले ने वायरल वीडियो में बताया कि पहले वो गुरुग्राम में जॉब करता था, तो 25 हजार रुपए कमाता था, लेकिन अब वो ऑटो चलाता है और महीने का 50-60 हजार रुपए कमा लेता है। और तो और वो इन 50-60 हजार में से 45 हजार रुपए तक की बचत भी कर ले रहा है। इस तरह एक जॉब करने वाले आदमी ने जॉब छोड़ी और अपनी कमाई दोगुनी से ज्यादा कर ली।

इस मामले पर बात करते हुए आकाश नाम के सोशल मीडिया यूजर ने बताया कि ड्राइवर ने बताया कि पढ़ा-लिखा ना होने के बावजूद ये शख्स सिर्फ ऑटो चलाकर अपने तीन बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा रहा है। आकाश ने आगे बताया कि एक ऑटो ड्राइवर की दिल छू लेने वाली कहानी, जो बताती है कि एक गिग वर्कर के तौर पर यह इंसान 45 हजार रुपए कमाता है। आकाश ने बताया कि वो खुद पढ़ा नहीं है, लेकिन अपने तीन बच्चों को पढ़ा लिखा रहा है।

देश की तेजी से हो रही तरक्की के बारे में बात करते हुए आकाश ने बताया कि वो आमतौर पर अपने ऑफिस से कैब से जाता है, लेकिन उसने उस दिन ऑटो रिक्शा लेने का फैसला किया। आकाश ने बताया कि ऑफिस से घर लौटते समयकैब के बजाय जब ऑटो लिया, जो एक आम सवारी के रूप में शुरू हुआ, लेकिन जल्द ही ये बात इतनी दिलचस्प हो गई कि ड्राइवर से और जानने की इच्छा हुई। ऑटो ड्राइवर से जब पूछा गया कि वो कितना कमाता है तो उसने जो बताया उसने आकाश के होश उड़ा दिए। अब आकाश का और ऑटो ड्राइवर की ये बातचीत इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।