काम की बात: गुरुग्राम में खुलेंगी 90 नई राशन की दुकानें, महिलाओं के लिए आई बड़ी गुड न्यूज!

हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम के राशन उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा सरकार जल्द ही गुरुग्राम जिले में 90 नई राशन की दुकानों और खोलने जा रही है। इन नई दुकानों के खुलने से यहां राशन डिपो की संख्या बढ़कर 235 हो जाएगी।  

Ration Distribution AI Generated Representative image
राशन की दुकान - AI निर्मित सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम जिले में राशन दुकानों की संख्या और बढ़ेगी। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से किए गए सर्वे में गुरुग्राम में 90 नए राशन डिपो बनाए जाने की बात कही गई है। अब इनकी संख्या 145 से बढ़कर 235 होगी। सबसे खास बात यह है कि इन नए खुलने वाले राशन डिपो में से हर तीसरा डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित होगा।

नए डिपो पर होंगे 500 राशन कार्ड

जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से शहर में नए डिपो के लिए वार्डों में सर्वे किया गया। इसमें 50 नए डिपो बनाए जाएंगे। अभी 48 डिपो संचालित हो रहे हैं। एक डिपो पर 600 से 900 राशन कार्ड धारक हैं। अब नए डिपो बनने के बाद 100 से 400 राशन कार्ड कम किए जाएंगे। इसके बाद नए डिपो पर 500 राशन कार्डों की संख्या होगी। शहर में 50 और ग्रामीण क्षेत्रों में 40 नए डिपो बनने जाएंगे, जिससे राशन मिलने में कार्ड धारको को आसानी होगी। जबकि जिले में 145 डिपो पर 1.17 लाख राशन कार्ड धारक है।

महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी

विभाग के अनुसार नए राशन डिपो आवंटन में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें महिला स्वयं सहायता समूहों, विधवाओं और एसिड अटैक पीड़िता होंगी। आवेदक का 12वीं पास होना, कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना और उम्र 21 से 45 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। अभी पांच महिलाएं इस क्षेत्र में जुड़ी हैं, वे न केवल सफलतापूर्वक डिपो चला रही हैं बल्कि इसे अपनी आजीविका का मुख्य साधन बनाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। करीब 90 नए डिपो बढ़ाने की रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेज दिया है।

रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेजी

जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक केके गोयल ने कहा कि जिले में नए राशन डिपो बनाने के लिए सर्वे किया गया। करीब 90 नए डिपो बढ़ाने की रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेज दिया है। मुख्यालय की ओर से डिपो आवंटन के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। जिसमें 33 प्रतिशत महिलाओं को डिपो संचालन की जिम्मेदारी मिलेगी। अभी गुरुग्राम में डिपो संचालन में चार प्रतिशत महिलाएं है। नए आवंटन से डिपो संचालन में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी। विभाग के अनुसार नए राशन डिपो आवंटन में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें महिला स्वयं सहायता समूहों, विधवाओं और एसिड अटैक पीड़िता होंगी।

बता दें कि जिले में नई राशन की दुकानें खुलने से उपभोक्ताओं को दूरदराज जाकर राशन लाने और लंबी-लंबी लाइनों में लगने से छुटकारा मिल जाएगा। इससे उनके समय और धन दोनों की बचत होगी।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsगुरुग्राम में खुलेंगी 90 नई राशन की दुकानें, महिलाओं के लिए आई बड़ी गुड न्यूज!