गुरुग्राम की 19 कॉलोनियों के 1137 मकानों में नक्शे का हुआ उल्लंघन, पंजाब एवं हरियाणा HC को सौंपी रिपोर्ट

हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
Follow us on Google News
share

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सोमवार को दाखिल रिपोर्ट में कहा गया है कि मिलेनियम सिटी गुरुग्राम की 19 कॉलोनियों में स्टिल्ट के साथ निर्मित चार मंजिल के 1137 मकानों में नक्शे का उल्लंघन हुआ है। इनमें से 968 मकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

गुरुग्राम की 19 कॉलोनियों के 1137 मकानों में नक्शे का हुआ उल्लंघन, पंजाब एवं हरियाणा HC को सौंपी रिपोर्ट

गुरुग्राम में मकानों को बनाने में हुए नियमों के उल्लंघन पर सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल की गई। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि गुरुग्राम की 19 कॉलोनियों में स्टिल्ट के साथ निर्मित चार मंजिल के 1137 मकानों में नक्शे का उल्लंघन हुआ है। इनमें से 968 मकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, डीएलएफ फेज-एक में 169, डीएलएफ फेज-दो में 453, डीएलएफ फेज-तीन में 188, डीएलएफ फेज-चार में 61, डीएलएफ फेज-पांच में 53, ग्रीनवुड सिटी में दो, मेफिल्ड गार्डन में दो, नरवाना कंट्री में दो, पालम विहार में 12, रोजवुड सिटी में दो, साउथ सिटी दो में दो, सनसिटी कॉलोनी में एक, सुशांत लोक-एक में 24, सुशांत लोक-दो में 122, सुशांत लोक-तीन में 37, उप्पल साउथ एंड में दो, वाटिका इंडिया नेक्स्ट में तीन, आरडी सिटी में एक, विपुल वर्ल्ड में एक मकान में नक्शे का उल्लंघन हुआ है।

गुरुग्राम में साढ़े तीन हजार करोड़ से बढ़ेंगी कई सुविधाएं

मिलेनियम सिटी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में करीब साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस राशि से पानी, सीवर की पाइपलाइन के अलावा मुख्य सड़कों का निर्माण किया जाएगा। यह रिपोर्ट नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दायर की है। स्टिल्ट के साथ चार मंजिला मकान के निर्माण का मामला पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि चार मंजिला मकान बनने से आबादी बढ़ गई है। इससे बुनियादी ढांचा प्रभावित हो गया है। हाईकोर्ट में दायर रिपोर्ट में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने कहा कि बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की योजना बनाई जा चुकी है। पेयजल सप्लाई को बेहतर करने के लिए करीब एक हजार 84 करोड़ रुपये, सीवर लाइन को दुरुस्त करने में करीब 375 करोड़ और सड़कों पर यातायात बेहतर करने के लिए करीब दो हजार 41 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

फ्लाईओवर-अंडरपास की योजना

सड़कों को बेहतर करने के लिए जीएमडीए की तरफ से फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण करने की योजना बनाई गई है। इनके निर्माण में करीब 2700 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बख्तावर चौक पर फ्लाईओवर, हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक एलिवेटिड रोड, मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास जेड चौक पर अंडरपास, सुशील ऐमा मार्ग, रेजांगला चौक, सेक्टर-पांच रोड और कृष्णा चौक पर फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण किया जाना है।

रिपोर्ट में कहा है कि जीएमडीए ने साल 2021 से अब तक सड़क नेटवर्क सुधार और ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं पर करीब 493 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। करीब 175 करोड़ रुपये की नई परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इनमें सड़कों को चौड़ा करना, जंक्शन निर्माण शामिल हैं।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।