गुरुग्राम की सड़कों पर एक बटन दबाते ही मिलेगी मदद, 100 जगहों पर मिलेगी इमरजेंसी कॉल सेवा

Praveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share

गुरुग्राम के निवासियों की सुरक्षा के मद्देनजर अब जल्द ही जीएमडीए की तरफ से 100 जगहों पर इमरजेंसी कॉल सर्विस की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस कॉल सेवा को 28 पुलिस स्टेशन के अलावा जीएमडीए के सेक्टर-44 स्थित एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र से जोड़ा जाएगा। 

गुरुग्राम की सड़कों पर एक बटन दबाते ही मिलेगी मदद, 100 जगहों पर मिलेगी इमरजेंसी कॉल सेवा

गुरुग्रामवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) शहर की सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक बनाने जा रहा है। बेंगलुरु की तर्ज पर अब गुरुग्राम शहर के व्यस्त और संवेदनशील 100 स्थानों पर इमरजेंसी कॉल सर्विस (ECS) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

कैसे काम करेगी यह सुविधा?

सड़क हादसे, अपराध या इमरजेंसी की स्थिति में नागरिक इन इमरजेंसी कॉल सर्विस पर लगे बटन को दबाकर मदद मांग सकेंगे। यह कॉल सिस्टम सीधे शहर के 28 पुलिस स्टेशनों और सेक्टर-44 स्थित एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र (ICCC) से जुड़ा होगा। कॉल सेंटर पर बैठे अधिकारी तुरंत पीड़ित की लोकेशन देख सकेंगे और पास की पीसीआर को मौके पर भेज सकेंगे। इस पहल से न केवल अपराधों पर लगाम लगेगी, बल्कि सड़क हादसों के समय 'गोल्डन ऑवर' में घायलों को अस्पताल पहुंचाना भी आसान होगा।

योजना पर साढ़े सात करोड़ रुपये आएगा खर्च

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की स्मार्ट सिटी शाखा ने इस योजना के तहत शुक्रवार को टेंडर जारी कर दिया है। इसके ऊपर करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत आएगी। टेंडर आवंटन के बाद एक साल के अंदर यह आपातकालीन कॉल सेवा बूथ बनकर तैयार हो जाएगा। कोई भी महिला या व्यक्ति इस कॉल सेवा बूथ पर लगे बंटन को क्लिक करेगा तो उसका लिंक पुलिस स्टेशन और आईसीसीसी में पहुंच जाएगा।

इन स्थानों पर मिलेगी इमरजेंसी कॉल सुविधा

इन दोनों जगह पर बैठा कर्मचारी कॉलकर्ता को वीडियो के माध्यम से देख पाएगा। यह सुविधा सेंट क्रिसपिन स्कूल/सरदार मार्केट, सरकारी गर्ल्स स्कूल जैकबपुरा, डीएसडी कॉलेज रेलवे रोड, बस स्टैंड, खांडसा मंडी/शिवाजी पार्क, पीजी गर्ल्स कॉलेज सेक्टर-9ए, ड्रीम्स मॉल सेक्टर-4/7, सरकारी गर्ल्स स्कूल अर्जुन नगर, आईआईसीओ चौक, शीतला माता मंदिर, सेक्टर-5 मार्केट, सरकारी गर्ल्स स्कूल भीमगढ़, शंकर चौक, सरकारी स्कूल कादीपुर/सरस्वती एंक्लेव, बजघेड़ा चौक, सूरत नगर मार्केट/धनवापुर रोड, एसजीटी यूनिवर्सिटी, नॉर्थ कैप यूनिवर्सिटी सेक्टर-23, सरकारी कन्या विद्यालय कार्टरपुरी, राम मंदिर चौक पालम विहार, देवी लाल पार्क/सेक्टर-23 मार्केट, आईटीआई कॉलेज आदि स्थानों पर मिलेगी।

क्षितिज कुमार, कार्यकारी अभियंता, स्मार्ट सिटी शाखा, जीएमडीए, ''आपातकालीन कॉल सेवा की सुविधा 100 स्थानों पर उपलब्ध करवाई जाएगी। गुरुग्राम पुलिस की तरफ से इन जगहों के बारे में जानकारी दी गई थी। मुसीबत के समय में फंसने के दौरान कोई भी व्यक्ति या महिला इसके बंटन पर क्लिक कर सकती है। पुलिस सेवा उसके पास तुरंत पहुंचेगी।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।