दिल्ली में गुरु रंधावा के जिम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
Guru Randhawa Gym firing: दिल्ली में गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग हुई है। घटना दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने घटना की जिम्मेदारी ली है।

Guru Randhawa Gym firing: फेमस पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के दिल्ली स्थित जिम पर फायरिंग हुई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना आज सुबह की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट से इस वारदात की जिम्मेदारी ली है। घटना दिल्ली के पश्चिमी विहार इलाके की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में जिम पर ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। बाइक सवार बदमाशों ने जिम पर सात राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। हालांकि इस वारदात में किसी के हताहत होने की खबर नही है लेकिन सुबह सुबह गोलियों की गूंज से इलाके में दहशत फैल गई।
दिल्ली पुलिस बोली- बाइक पर आए थे दो नकाबपोश
पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल में दो अज्ञात बदमाश आए थे। उनके चेहरे ढके हुए थे। उन्होंने जिम पर गोलियां चलाईं। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह जिम इसी साल फरवरी में शुरू हुआ था। जांचकर्ता यह भी देख रहे हैं कि क्या गुरु रंधावा से जुड़े इस जिम का किसी फिटनेस ब्रांड या फ्रेंचाइजी है या नहीं?
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी ली
वारदात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। एक ऑडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पुलिस और फोरेंसिक टीमें घटनास्थल की जांच कर रही हैं।
चेहरे को कपड़े से ढके थे बाइक सवार
पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में 24 आवर्स फिटनेस जिम के बाहर हमलावर सुबह करीब 4 बजे मोटरसाइकिल पर आए और सात राउंड गोलियां चलाने के बाद मौके से भाग गए। गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। दिल्ली पुलिस ने जिम के बाहर के विजुअल्स और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।
दिल्ली पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि 11 जून की सुबह तड़के थाना पश्चिम विहार ईस्ट में 24 आवर्स फिटनेस जिम, पुष्कर एन्क्लेव, पश्चिम विहार, दिल्ली में फायरिंग की घटना संबंधी एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। शुरुआती जांच में यह पुष्टि हुई है कि चेहरे को कपड़े से ढके हुए बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने जिम के शीशों पर कुछ राउंड फायरिंग की। इस घटना में किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। स्थानीय पुलिस और जिला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। आरोपियों की पहचान, उनकी तलाश और जल्द गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।
सलमान खान से दूर रहने की हिदायद
इस वारदात के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ग्रुप ने कथित तौर पर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। इस में लिखा गया है कि जय महाकाल, जय श्री राम। राम राम सभी भाईयों को। जो आज ये 24 आवर्स फिटनेस दिल्ली गुरु रंधावा की जिम पर जो फायरिंग गुई है, वो मैंने अनिल पंडित यूएसए और लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने की है। ये सलमान खान के कुछ ज्यादा ही करीब हो रहा था। इसको पहले भी समझाया था कि इससे दूर रहो ये हमारा दुश्मन है, लेकिन इसको समझ नहीं आई और जितने भी हमारे दुश्मन हैं वो किसी भी कोने में छुप जाए जल्दी ही सबसे मुलाकात होगी। वेट एंड वॉच।
वायरल पोस्ट और ऑडियो की जांच कर रही दिल्ली पुलिस
वहीं, एक ऑडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस ऑडियो में खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताने वाला अनिल पंडित नामक व्यक्ति कथित रूप से यह कहता सुनाई दे रहा है कि गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग इसलिए कराई गई क्योंकि उनकी अभिनेता सलमान खान से नजदीकियां बढ़ रही थीं और सलमान खान गैंग का दुश्मन है। हालांकि वायरल पोस्ट और ऑडियो की प्रामाणिकता की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस ऑडियो और सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में दिल्ली पुलिस का कहना है कि वे इस दावे की सच्चाई की पुष्टि कर रहे हैं और हमले के पीछे के मकसद की जांच कर रहे हैं। जबरन वसूली, गैंग की आपसी रंजिश और निजी दुश्मनी समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं।
रिपोर्ट: मोनी देवी
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन


