स्पा में महिला का दो दोस्तों ने किया गैंगरेप, वीडियो बना वायरल करने की दी धमकी; फरार

Jan 20, 2026 03:25 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पुलिस ने बताया कि महिला पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली है और गुरुग्राम के सेक्टर 39 में किराए के मकान में रहती है। आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। उनमें से एक गुरुग्राम के सेक्टर 40 में रहता है और स्पा सेंटर में मैनेजर के रूप में काम करता है।

स्पा में महिला का दो दोस्तों ने किया गैंगरेप, वीडियो बना वायरल करने की दी धमकी; फरार

गुरुग्राम में दिल्ली की एक 29 वर्षीय महिला के साथ स्पा में गैंगरेप का मामला सामने आया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है, जो फिलहाल फरार हैं। महिला का आरोप है कि सेक्टर 45 में स्थित एक स्पा में खाने में नशीला पदार्थ मिलाने के बाद उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 13 जनवरी की है और महिला ने रविवार को शिकायत दर्ज की है। महिला का आरोप है कि उसका गैंगरेप करने वालों ने कथित तौर पर वीडियो भी रिकॉर्ड की थी और उसे धमकी दी थी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो वे वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।

पुलिस ने बताया कि महिला पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली है और गुरुग्राम के सेक्टर 39 में किराए के मकान में रहती है। आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। उनमें से एक गुरुग्राम के सेक्टर 40 में रहता है और एक स्पा सेंटर में बतौर मैनेजर के पद पर काम करता है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 13 जनवरी की है।

बाइक पर लेने आया और फिर स्पा सेंटर ले गया

महिला ने पुलिस को बताया है कि दोनों आरोपियों में से एक के साथ वे तीन महीने से रिलेशनशिप में है। आरोपी ने मंगलवार रात उससे मिलने के लिए कहा था। रात 11 बजे वह उसे बाइक पर लेने आया और फिर स्पा सेंटर ले गया। स्पा में उसका एक दोस्त पहले से मौजूद था। स्पा बंद था लेकिन चाबियां उसके पास थीं। महिला के मुताबिक उसे कुछ स्नैक्स और सॉफ्ट ड्रिंक दी गई। महिला को शक है कि खाने में नींद की दवा मिलाई गई थी, क्योंकि उसके बाद उसे नींद आने लगी थी।

होश में आई तो धमकी दी

महिला ने शिकायत में बताया कि इसके बाद दोनों दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया और जब वह होश में आई तो उन्होंने धमकी दी कि वह इस घटना के बारे में किसी को न बताए। गुरुग्राम पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी संदीप तुरान ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रविवार को सेक्टर 40 पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(1) (महिला के साथ गैंगरेप) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;