सावधान! गुरुग्राम में आधा दर्जन कार के टायर-रिम उड़ा ले गए चोर, ईंटों के सहारे छोड़ा

By Mohit
पीटीआई, गुरुग्राम
Follow us on Google News
share

चारों टायर और रिम चोरी कर लेने के बाद चोरों ने कार को उसी पोजिशन में खड़े रखने के लिए ईंटों का सहारा लिया ताकि टायर निकलने के बाद गाड़ी गिरे नहीं और कोई आवाज न हो। चोरी की गई गाड़ियों में ब्रेजा (Brezza) और विक्टर (Victoris) जैसे लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं।

सावधान! गुरुग्राम में आधा दर्जन कार के टायर-रिम उड़ा ले गए चोर, ईंटों के सहारे छोड़ा

गुरुग्राम के सेक्टर-93 से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शातिर चोरों ने शुक्रवार की रात 6 गाड़ियों के टायर और रिम चोरी कर लिए। चोरों ने वारदात को इतनी सफाई से अंजाम दिया कि आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस के मुताबिक, सुबह जब लोग सोकर उठे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सड़क किनारे खड़ी उनकी महंगी गाड़ियां टायर के बजाय ईंटों के सहारे खड़ी थीं।

चारों टायर और रिम चोरी कर लेने के बाद चोरों ने कार को उसी पोजिशन में खड़े रखने के लिए ईंटों का सहारा लिया ताकि टायर निकलने के बाद गाड़ी गिरे नहीं और कोई आवाज न हो। चोरी की गई गाड़ियों में ब्रेजा और विक्टोरिस जैसे लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं।

400 से 500 की दूरी पर ही पुलिस स्टेशन

हैरानी की बात यह है कि यह घटना सेक्टर-93 पुलिस स्टेशन से महज 400 से 500 की दूरी पर ही अंजाम दी गई। इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं से परेशान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है।एरिया में रहने वाले लोगों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लोग रात में पुलिस की निगरानी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

टायर चोरी के मामलों में तेजी आई

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल मामले की जांच कर रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोरों की पहचान और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए वे आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रहे हैं। गुरुग्राम में पिछले कुछ महीनों में टायर चोरी के मामलों में तेजी आई है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इन शातिर चोरों तक कब तक पहुंच पाती है या फिर जनता इसी तरह असुरक्षित महसूस करती रहेगी।

टायर चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं

रिम समेत टायर चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। एनसीआर में पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें चोरों ने इसी शातिर तरीके से लोगों की महंगी गाड़ियों के टायर को ही नहीं बल्कि रिम को भी चोरी कर लिया। ये चोर अपने साथ हाइड्रोलिक जैक और ईंटें लेकर चलते हैं। कुछ ही मिनटों में गाड़ी को उठाकर उसके चारों टायर खोल लिए जाते हैं और बैलेंस बनाए रखने के लिए नीचे ईंटें लगा दी जाती हैं ताकि गाड़ी झुककर आवाज न करे। टायर और रिम चोरी के इन गिरोह में ऐसे लोगों को शामिल किया जाता है जिन्हें टायरों को तेजी से खोलने की महारत हासिल होती है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।