
विद्यार्थियों ने ग्राम पंचायत में वायु प्रदूषण के मुद्दे को रखा
-डाइट ने चार राजकीय स्कूलों में खंड स्तरीय युवा ग्राम पंचायत आयोजित किया गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से अभ
गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से अभियान तीसरे दिन सोमवार को जिले के चार राजकीय स्कूलों में खंड स्तरीय युवा ग्राम पंचायत आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने वर्तमान परिवेश में वायु प्रदूषण के मुद्दे को भी सामने रखा। युवा पंचायत के माध्यम से वर्तमान परिवेश में सौर ऊर्जा के महत्व और उसके प्रयोग को बढ़ाने का प्रयास किया। डाइट गुरुग्राम ने जिले के चार स्कूलों में ब्लाक स्तरीय युवा ग्राम पंचायत कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें फर्रुखनगर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोहना के बादशाहपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पटौदी के बलेवा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और गुरुग्राम के कार्टरपुरी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल रहे।

इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोकतंत्र व्यवस्था के सबसे मजबूत स्तंभ ग्राम पंचायत की कार्य व्यवस्था को जानने और पंचायती राज व्यवस्था के वर्तमान में औचित्य को सिद्ध करने का प्रयास किया। राजकीय विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन कमेटी की भूमिका बढ़ाना, विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाना, विद्यालय में सफाई को बढ़ावा देना और विद्यालय के विकास में ग्राम पंचायत की भूमिका को सक्रिय करना। कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी राम किशन वत्स ने कहा कि युवा पंचायत में कानूनी साक्षरता, नशा मुक्ति अभियान को गति देना और युवाओं में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने का अभी प्रयास किया गया। इस मौके पर विद्यालयों के प्राचार्य और जजमेंट कमेटी मेंबरों के साथ डाइट प्रवक्ता मनोज कुमार का भी विशेष योगदान रहा। जिले में यह प्रोग्राम चारों ब्लॉकों के 16 विद्यालयों में 5 दिसंबर तक चलाया जा रहा है। जिसमें सैकड़ो बच्चे और अध्यापक शामिल होंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




