अपराध पर लगाम लगाने में सरकार विफल : दिग्विजय चौटाला
-मिलेनियम सिटी के हालात बदतर, सरकार का ध्यान लोगों को बरगलाने पर है गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला कहा कि मिलेनियम सिटी के हालात बदतर, सरकार का ध्यान लोगों को बरगलाने पर लगी है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार अपराध पर लगाम लगाने में विफल हैं। सिर्फ भेदभाव और क्षेत्रवाद की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। दिग्विजय चौटाला रविवार को गुरुग्राम में जेजेपी द्वारा आयोजित युवा योद्धा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की भेदभाव वाली नीति के खिलाफ हम सबको मिलकर आवाज उठानी पड़ेगी। बीजेपी नेताओं की सोच लोगों को भ्रमित करके बांटने वाली है। आज बिना वजह बुजुर्गों और विधवाओं की पेंशन काटी जा रही है।
पिछले डेढ़ साल में प्रदेश में न सड़कों की मरम्मत करवाई गई और न ही गांवों में नई लाइब्रेरी, सामुदायिक केंद्र बने। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गांवों के विकास पर ब्रेक लगा दिया है। केंद्र के बजट में भी ग्रामीण विकास के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया। वहीं दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश में सबसे ज्यादा वोट चोरी करने वाली पार्टी कांग्रेस आज जनहित से जुड़े तमाम मुद्दे छोड़कर केवल वोट चोरी को लेकर शोर मचा रही है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के मद्देनजर जेजेपी बीएलए-2 की नियुक्तियां करेगी। बूथ स्तर पर फर्जी वोटों की निगरानी करेगी। युवा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं को कमर कसकर मैदान में उतरना होगा और प्रजातंत्र में जनहित के विचारों की लड़ाई को मजबूती देनी होगी। दिग्विजय ने कांग्रेस और इनेलो को डूबती हुई नाव करार दिया। इसमें बैठने का कोई फायदा नहीं है इसलिए लोग पार लगाने वाली नाव जेजेपी पर सवार होकर प्रदेश का हित सोचे। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकरान, राष्ट्रीय सचिव कर्नल सुखविंदर सिंह राठी, जिला प्रभारी दिनेश डागर, जिला प्रभारी नूंह राजेश भारद्वाज, नरेंद्र दहिया, कृष्ण गाडौली, विद्या सागर, संतोष धारीवाल, बल्ले चैयरमैन, जितेंद्र जांगड़ा, अख्तर अली, मुकेश लक्कड़, दीपक डागर, संदीप कुंडू, रवींद्र सिंघरोहा, दीपक यादव, मेघराज यादव, राजू पाई, तेजू राव, नागेंद्र डागर, डॉ गगनदीप, राहुल चौहान, दीक्षांत बंगड़वा, प्रहलाद कटारिया, विक्रांत कटारिया, गुलाब सिंह, कृष्णपाल यादव, मुबारिक, राजेश पायलट, रति रानी आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



