
युवा महोत्सव में रंग, संगीत और सांस्कृतिक उत्सव की गूंज
-युवा महोत्सव के दूसरे दिन दिखे कला और संस्कृति के कई आयाम -नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का माध्यम है युवा महोत्सव: कुलगुरु
गुरुग्राम। सेक्टर-51 के गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित युवा महोत्सव शंखनाद-6 के दूसरे दिन गुरुवार को रंग, संगीत और सांस्कृतिक उत्सव की गूंज चारों ओर रही। गायक राज महावर और संजीत सरोहा ने मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके लोकप्रिय गीतों पर छात्र-छात्राएं देर तक थिरकते रहे और पूरा कैंपस तालियों की गूंज से भर गया। युवा महोत्सव की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. संजय कौशिक ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी देव प्रसाद भारद्वाज, पार्षद सोनिया यादव, समाजसेवी विनोद मित्तल, सुशील बदरवाल, सुनील जिंदल, जगदीश ग्रोवर, चिदाम्बर, संजीत सिरोहा, यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. संजय अरोड़ा उपस्थित रहे।
अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर दिनभर चलने वाली प्रतिस्पर्धाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। युवा महोत्सव में ये हुए कार्यक्रम: दूसरे दिन युवा महोत्सव में विभिन्न विधाओं में वन-एक्ट-प्ले, माइम, मिमिक्री, क्लासिकल डांस, सोलो डांस (फोक)फीमेल, सोलो डांस (फोक)मेल, ग्रुप डांस (सामान्य), इंडियन क्लासिकल म्यूजिक(वोकल), इंडियन क्लासिकल म्यूजिक (इनस्ट.)तालवाद्य, लोकगीत (हरियाणवी), लोकगीत (सामान्य), डिबेट -हिंदी-इंग्लिश,डाक्यूमेंट्री, शार्ट फिल्म, स्पॉट फोटोग्राफी, कोलाज, कार्टूनिंग, बेस्ट ऑफ़ ऑफ़ वेस्ट आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत का भविष्य इन युवाओं के हाथों में है: जीयू कुलगुरु डॉ. संजय कौशिक ने कहा कि भारत का भविष्य इन युवाओं के हाथों में है, जो न केवल शिक्षा बल्कि कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी जोश और अनुशासन के साथ जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ें। युवा महोत्सव का यह दूसरा दिन विश्वविद्यालय परिवार और विद्यार्थियों के लिए यादगार पलों से भरा रहा। जिसने यह साबित किया कि गुरुग्राम विश्वविद्यालय न केवल अकादमिक उत्कृष्टता बल्कि सांस्कृतिक ऊंचाइयों का भी प्रतीक है। इस मौके पर गुरुग्राम मेयर राजरानी मल्होत्रा, ओमप्रकाश कथूरिया, चंडीगढ़ से प्राचार्य डॉक्टर अजय शर्मा भी उपस्थित रहे I

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




