
नवीन के नेतृत्व में भाजपा और अधिक सशक्त होगी : बड़ौली
गुरुग्राम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने नितिन नवीन की युवा नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की। खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की खेल नीति से हरियाणा के खिलाड़ी विश्व स्तर पर पहचान बना रहे हैं। तेजस्वी सूर्या ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से युवाओं को प्रेरित करने की बात की।
गुरुग्राम। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन युवा और उर्जावान हैं। कम उम्र में ही राजनीति में कदम रखा और जनसेवा को अपना लक्ष्य बनाया। नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा और अधिक सशक्त होगी। बड़ौली ने कहा कि 2006 में नितिन नवीन पहली बार विधायक बनने के साथ ही जनता की आवाज बने और बिहार में मंत्री के रूप में विकास कार्य को गति दी। नवीन कार्यकर्ताओं के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने वाले नेता हैं। युवाओं को योग्यता से मिलती है नौकरियां: गौरव गौतम प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सर्वश्रेष्ठ खेल नीति बनाई गई है।
हमारे खिलाड़ी विश्व में भारत और हरियाणा का नाम रोशन कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार में नौकरियां बांटी जाती थी, परिवार के लोग ही सरकारी नौकरियों में लगते थे। नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में युवाओं को योग्यता से नौकरियां मिल रही है। खेलों के क्षेत्र में भारत का तिरंगा दुनिया में लहरा रहा है। हर क्षेत्र में हरियाणा का युवा आगे बढ़ रहा है। विवेकानंद का जीवन युवाओं को प्रेरित करने वाला: तेजस्वी भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने भारत के कोने-कोने में प्रवास कर भारत को जगाने का काम किया। आज भी स्वामी विवेकानंद का जीवन करोड़ों युवाओं को प्रेरित करने वाला है। स्वामी की संकल्प शक्ति के कारण ही अंग्रेजों को भारत से भगाया गया। सूर्या ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं को ताकवर बनने के लिए प्रेरित करते थे। वो बार-बार युवाओं की तुलना शेर से करते थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




