सरकार ने हरियाणा में बेरोजगारी बढ़ाने का काम किया:करण चौटाला

Jan 18, 2026 11:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

-नरसिंहपुर गांव में इनेलो का युवा सम्मेलन आयोजित किया गया गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। नरसिंहपुर गांव में रविवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) का यु

सरकार ने हरियाणा में बेरोजगारी बढ़ाने का काम किया:करण चौटाला

गुरुग्राम। नरसिंहपुर गांव में रविवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) का युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अथिति के रूप में पहुंचे इनेलो के युवा प्रभारी करण चौटाला ने कहा कि आज हरियाणा में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। भाजपा सरकार में युवाओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गुरुग्राम में खेल स्टेडियम में भी जाने के लिए युवाओं को फीस देनी पड़ रही है। सम्मेलन में पहुंचे करण चौटाला का ग्रामीणों ने पगड़ी बांध कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार नौकरियों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। प्रदेश में काफी संख्यां में नौकरियां खाली पड़ी है।

सरकार भर्तियां निकाल तो देती है, लेकिन फिर उन्हें रद्द कर देती है। युवाओं की समस्याओं को लेकर इनेलो पार्टी 23 मार्च को एक बहुत बड़ा सम्मेलन करने जा रही है। करण चौटाला ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी के साथ भ्रष्टाचार भी चरम सीमा पर है । पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी ने कहा कि इनेलो ही प्रदेश में युवाओं का भला कर सकटी है। उन्होंने युवाओं से अपील की पार्टी में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़े। पार्टी के शहरी जिला अध्यक्ष कुलदीप कटारिया ने कहा कि आने वाले समय में हरियाणा में इनेलो की सरकार होगी। सरकार बनने पर हरियाणा में बेरोजगारी को खत्म किया जाएगा। युवा जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने पार्टी में युवाओं को जोड़ने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर जिला प्रधान रोहताश खटाना, युवा नेता सोनू ठाकरान, राजबीर बलियावास,अमन जैलदार,अटलवीर कटारिया, नरेंद्र सैनी, चरण सिंह डागर, राव नितिन, अर्जुन छोकर, लोकेश दहिया ,ज्योति, राजेन्द्र धनकड़, मनोज दहिया, नवीन त्यागी, पवन भोड़ा, खेमचंद तंवर,सूबेदार हंसाराम मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।