दोस्त की मदद करने के लिए लग्जरी कार को बेकरी स्टॉल बनाया

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम। दोस्त की मदद करने के लिए एक युवक ने अपनी लग्जरी कार को बेकरी

दोस्त की मदद करने के लिए लग्जरी कार को बेकरी स्टॉल बनाया

गुरुग्राम,अमर मौर्य। दोस्त की मदद करने के लिए एक युवक ने अपनी लग्जरी कार को बेकरी स्टॉल बना दिया। सेक्टर-31 बाजार में लग्जरी कार में सामान बेचने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें जर्मनी से लौटा मेडिकल साइंटिस्ट अवधेश अपने दोस्त रजत की मदद के लिए यह कार्य कर रहा है। पिछले 15 दिन से बाजार में अवधेश लग्जरी कार के पीछे डिग्गी में बेकरी का सामान रखकर बेच रहे हैं। हर्ष चौहान की ओर से सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति अपनी महंगी कार की डिग्गी खोलकर उसमें रखे बेकरी उत्पादों को बिक्री के लिए प्रदर्शित करता हुआ दिखाई दे रहा है।

अवधेश ने बताया कि वह मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल वह गुरुग्राम के सुशांतलोक फेज-1 में रह रहे हैं।अवधेश दोस्त रजत की मदद के लिए जर्मनी से लौटे हैं। दोस्त की नौकरी छूटने के बारे में जब पता चला तो वह जर्मनी से लौट गए। वह पिछले तीन वर्षों से जर्मनी में एक चिकित्सा अनुसंधान वैज्ञानिक के रूप में काम कर रहे थे और वर्तमान में उन्होंने अपनी नौकरी से अवकाश लिया हुआ है।स्थिति में सुधार होने पर जर्मनी लौट जाएंगेअवधेश ने बताया कि वह बेकरी उत्पादों को बेचने के लिए अपनी कार को एक अस्थायी स्टॉल के रूप में तैयार कर रहे हैं। वह दोस्त के लिए सब कुछ व्यवस्थित करने के बाद जर्मनी वापस चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसमें लगभग पांच से छह महीने लग सकते हैं। फिलहाल अवधेश का मुख्य उद्देश्य आय का एक स्थिर स्रोत बनाना है। कार से बेकरी उत्पाद बेचकर वे एक स्थायी व्यवसाय स्थापित करना चाहते हैं, जिससे जर्मनी लौटने के बाद दोस्त रजत को कोई परेशानी न आएं।दोनों युवकों की दोस्ती मिसाल बनीसेक्टर-31 बाजार में लग्जरी कार पर दोस्त के लिए बेकरी का सामान का बेचे का चर्चा का विषय बन गया है। बाजार के दुकानदारों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से एक कार की पीछे की डिग्गी खोलकर एक युवक सामान बेच रहा है। पहले उन्हें लगा था कि कोई अपने सामान का प्रचार कर रहा है। इसलिए बेचने वाले से नाम-पता जानने की कोशिश नहीं हुई। दुकानदारों को जब असलियत पता चली तो उनका कहना है कि ऐसा दोस्त शायत ही किसी का होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।