पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने आत्महत्या की

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम,गौरव चौधरी। सेक्टर 76 स्थित पिरामिड सोसाइटी में एक युवक ने पत्नी से कहासुनी

पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने आत्महत्या की

गुरुग्राम,गौरव चौधरी। सेक्टर 76 स्थित पिरामिड सोसाइटी में एक युवक ने पत्नी से कहासुनी के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय ऋषभ दीक्षित के रूप में हुई है, जो मूल रूप से रतनलाल नगर कानपुर का रहने वाला था। ऋषभ यहां सोसाइटी के एक फ्लैट में अकेले रहता था।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऋषभ की शादी महज चार महीने पहले ही हुई थी। यह एक प्रेम विवाह था और दोनों अलग-अलग जातियों से संबंध रखते थे। ऋषभ की पत्नी मुंबई में नौकरी करती है। बताया जा रहा है कि ऋषभ पिछले कुछ समय से फोन नहीं उठा रहा था, जिससे परेशान होकर उसकी पत्नी मुंबई से तुरंत गुरुग्राम पहुंची।

जब वह सेक्टर 76 स्थित फ्लैट पर पहुंची, तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर खटखटाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर ऋषभ का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया।पत्नी से हुई थी अनबनपुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि घटना से पहले ऋषभ और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी अनबन या मानसिक तनाव के चलते ऋषभ के द्वारा आत्महत्या की गई। गुरुवार शाम करीब सात बजे पुलिस को इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची।पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पत्नी से पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।