
सोहना नागरिक अस्पताल में योग ब्रेक से तंदुरुस्त हो रहे कर्मचारी, सीएम के आदेश पर शुरू हुई मुहिम
सोहना,संवाददाता। सरकारी कार्यालयों में काम के बोझ और सर्दी के मौसम के बीच कर्मचारियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए सोहना के नागरिक अस्पत
सोहना। सरकारी कार्यालयों में काम के बोझ और सर्दी के मौसम के बीच कर्मचारियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए सोहना के नागरिक अस्पताल में योग ब्रेक योजना ने जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार पिछले पांच दिनों से अस्पताल के अधिकारियों और कर्मचारियों को बारी-बारी से योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। होम्योपैथिक विंग के प्रभारी डॉ. कुलभूषण ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को निरोग और चुस्त बनाना है। योग करने से न केवल शरीर की थकावट दूर होती है, बल्कि मानसिक आलस भी खत्म होता है।
जब कर्मचारी स्वस्थ रहेंगे, तो सरकारी कामकाज बिना किसी रुकावट के पूरे होंगे, जिसका सीधा लाभ अस्पताल आने वाले आम मरीजों और नागरिकों को मिलेगा। 150 कर्मचारियों के लिए अलग-अलग सत्र नागरिक अस्पताल में मेडिकल और नॉन-मेडिकल स्टाफ को मिलाकर करीब 150 कर्मचारी कार्यरत हैं। अस्पताल की आवश्यक सेवाओं में बाधा न आए, इसलिए सभी को अलग-अलग चरणों में योग कराया जा रहा है। इस 'योग ब्रेक' में स्थाई व अस्थाई कर्मचारियों सहित आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एम्बुलेंस स्टाफ, नर्स और चौकीदार भी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। सर्दी में निरोग रहने का मंत्र डॉ. कुलभूषण के अनुसार सर्दी के इस मौसम में योग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। मुख्यमंत्री के इन आदेशों के बाद अस्पताल परिसर में हर दिन योग की विशेष कक्षाएं चलाई जा रही हैं, ताकि स्टाफ अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ऊर्जा और तंदुरुस्ती के साथ कर सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




