Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsYamuna Action Plan Review Meeting in Gurugram Focus on Pollution Control and Sewer Management
अवैध डंपिंग और टैंकर माफिया पर कार्रवाई के निर्देश

अवैध डंपिंग और टैंकर माफिया पर कार्रवाई के निर्देश

संक्षेप:

हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव योगेश कुमार ने शनिवार को गुरुग्राम और झज्जर के अधिकारियों के साथ यमुना एक्शन प्लान की समीक्षा की। बैठक में प्रदूषण नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने, अवैध सीवर वेस्ट डंपिंग पर कार्रवाई और सीवर नेटवर्क प्रबंधन पर जोर दिया गया। सभी विभागों के समन्वय की आवश्यकता बताई गई।

Jan 03, 2026 07:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव योगेश कुमार ने यमुना एक्शन प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शनिवार को गुरुग्राम और झज्जर जिले के अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित इस बैठक में गुरुग्राम की बादशाहपुर लेग (एक, दो और तीन) और झज्जर की ड्रेन संख्या-8 और मुंगेशपुर ड्रेन को प्रदूषण मुक्त करने के लिए तैयार किए गए रोडमैप की बारीकी से समीक्षा की गई। सदस्य सचिव ने स्पष्ट किया कि पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब ढिलाई नहीं बरती जाएगी। बैठक के दौरान सदस्य सचिव ने इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की कि गुरुग्राम के निगम क्षेत्रों में कुछ टैंकर माफिया अवैध रूप से सीवर वेस्ट को खुले स्थानों और नालों में डंप कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में केवल चालान तक सीमित न रहें, बल्कि दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए। उन्होंने अवैध रूप से चल रहे आरएमसी प्लांट्स और गैरकानूनी औद्योगिक इकाइयों को भी तुरंत बंद करने और दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ------------- - सीवर नेटवर्क और एसटीपी प्रबंधन पर जोर यमुना की स्वच्छता के लिए सीवर प्रबंधन को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए सदस्य सचिव ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि एक विशेष ड्राइव चलाकर अधिक से अधिक घरों को सीवर नेटवर्क से जोड़ा जाए। उन्होंने पुराने और वर्तमान सीवर कनेक्शनों की तुलनात्मक रिपोर्ट भी तलब की है। एसटीपी से उपचारित पानी का अधिकतम उपयोग पार्क और ग्रीन बेल्ट में करने को कहा गया है, ताकि ताजे पानी की बर्बादी रुके। एसटीपी से निकलने वाली गंदगी (स्लज) की नियमित निगरानी की जाए ताकि संयंत्रों की वास्तविक कार्यक्षमता का पता चल सके। नालों की सफाई के दौरान निकलने वाले कचरे की मात्रा की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने और ड्रेनों में प्लास्टिक कचरा गिरने से रोकने के निर्देश दिए गए। -------------- - वायु गुणवत्ता मॉनिटरिंग स्टेशनों का निरीक्षण समीक्षा बैठक के बाद सदस्य सचिव योगेश कुमार ने विकास सदन और सेक्टर-51 स्थित वायु गुणवत्ता मॉनिटरिंग स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां स्थापित उपकरणों की तकनीकी स्थिति, रियल-टाइम डेटा रिकॉर्डिंग और रखरखाव का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डेटा की शुद्धता और पारदर्शिता में कोई समझौता न किया जाए, क्योंकि यही आंकड़े प्रदूषण नियंत्रण की रणनीति बनाने का आधार बनते हैं। ----------- - समन्वय और जवाबदेही तय बैठक में हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चीफ इंजीनियर बलराज अहलावत, जीएमडीए, नगर निगम गुरुग्राम व मानेसर, एचएसवीपी और पब्लिक हेल्थ विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सदस्य सचिव ने कहा कि यमुना एक्शन प्लान के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि अगली बैठक में एसओपी के प्रत्येक बिंदु पर की गई कार्रवाई की टिप्पणियों सहित रिपोर्ट पेश की जाए।