Gurgaon News: कंपनी में वेल्डिंग के दौरान रेगुलेटर फटा, श्रमिक की आंख फूटी
Gurgaon News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गांव बिनोला में स्थित एक निजी कंपनी में वेल्डिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की बाईं आंख फूट गई। पीड़ित श्रमिक की

Gurgaon News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गांव बिनोला में स्थित एक निजी कंपनी में वेल्डिंग के दौरान रेगुलेटर फटने से मजदूर की बाईं आंख फूट गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें 16 जुलाई को 20 हजार रुपये मासिक वेतन पर वेल्डर के पद पर रखा गया था। 10 अगस्त को काम के दौरान मशीन का रेगुलेटर खराब था। पीड़ित ने मालिक से इसे ठीक कराने की गुहार लगाई, लेकिन मालिक ने बाद में ठीक कराने की बात कहकर काम जारी रखने का दबाव बनाया।
इसी दौरान अचानक रेगुलेटर फट गया और सीधे रमेश की बाईं आंख में जा लगा।पीड़ित का आरोप है कि हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन ने न तो उनका इलाज कराया और न ही जुलाई महीने का बकाया वेतन दिया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित करने, बकाया वेतन दिलाने और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की जांच की मांग की है। थाना बिलासपुर पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और प्राथमिक जांच के आधार पर आरोपी पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


