ट्रेन से लाखों रुपये कीमत के जेवर चोरी

Mar 15, 2026 06:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम में योगा एक्सप्रेसवे पर एक महिला का पर्स अज्ञात चोर द्वारा चुराया गया। पर्स में लाखों रुपये के सोने के जेवरात और 20 हजार रुपये नकद थे। यह घटना 26 फरवरी को हुई थी, जब विमला देवी जयपुर से रूड़की जा रही थीं। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

ट्रेन से लाखों रुपये कीमत के जेवर चोरी

गुरुग्राम। योगा एक्सप्रेसवे के एयरकंडीशन कोच से एक महिला का पर्स अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। पर्स में लाखों रुपये कीमत के सोने के जेवरात और करीब 20 हजार रुपये नकद था। इस सिलसिले में रेलवे पुलिस बल, रूड़की में मामला दर्ज हुआ है। हैदराबाद के कैसल अपार्टमेंट निवासी विमला देवी ने पुलिस को बताया कि वह 26 फरवरी को जयपुर रेलवे स्टेशन से रूड़की की यात्रा कर रही थी। गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के समीप से सुबह करीब चार बजे अज्ञात चोर ने उसका पर्स चुार लिया। पर्स में चार तोने का सोने का हार, तीन सोने की अंगूठी, सोने की एक चैन, दो चूड़ियां, दो राडो की घड़ियां और 20 हजार रुपये नकद था।

मोबाइल भी पर्स में था। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच रेलवे पुलिस बल, गुरुग्राम ने शुरू की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।