ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामघर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़

घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़

गुरुग्राम। काम देखने का बहाने घर में घुसकर महिला से राज मिस्त्री ने छेड़छाड़...

घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवTue, 19 Oct 2021 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुग्राम। काम देखने का बहाने घर में घुसकर महिला से राज मिस्त्री ने छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने और विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सोमवार को सेक्टर-50 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-50 थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घर में कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल निवासी कालू राज मिस्त्री ने उनके घर पर काम किया था। सोमवार को महिला घर में अकेली थी,तभी राज मिस्त्री कालू आया। वह बोला कि उसने जो काम किया था,वह देखने के लिए आया है। घर में अंदर जाकर काम देखा और उसके बाद अचानक महिला का हाथ पकड़ लिया। महिला ने हाथ छुड़वाने की कोशिश भी की,लेकिन आरोपी ने हाथ नहीं छोड़ा। ऐसे में महिला ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू किया,तब आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रहे है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें